Accident Involving High-Tension Wires: बंदर भगाते समय हाईटेंशन तार से टकराया लोहे का पाइप,रिसोर्ट में लगा नया कर्मचारी जिन्दा जला

196

Accident Involving High-Tension Wires:बंदर भगाते समय हाईटेंशन तार से टकराया लोहे का पाइप,रिसोर्ट में लगा नया कर्मचारी जिन्दा जला

छतरपुर: खजुराहो में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक रिसॉर्ट कर्मचारी की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रानू रैकवार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक बंदर को लोहे की पाइप से भगा रहा था, तभी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया है.

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

खजुराहो रेलवे स्टेशन के पास स्थित रिसॉर्ट के छत पर एक बंदर चढ़ गया था, जिसे रिसॉर्ट कर्मचारी लोहा की पाइप से भगाने की कोशिश कर रहा था. इस दौरान लोहे की पाइप हाईटेंशन तार से टकरा गई, जिससे युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है.

https://www.facebook.com/share/v/1E3BkuisVr/

पांच दिन पहले ही काम पर लगा था कर्मचारी

26476812 hadsaa

जानकारी के अनुसार, खजुराहो निवासी रानू रैकवार ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक रिसॉर्ट में 5 दिन पहले काम शुरू किया था. बुधवार सुबह रिसॉर्ट की छत पर एक बंदर चढ़ गया.

26476812 1chhatarprur

उसे लोहे की पाइप से रानू भगाने पहुंचा. इस दौरान बंदर को डराने के लिए जैसे ही उसने पाइप ऊपर उठाया, रिसॉर्ट के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन ने लोहे की पाइप को खींच लिया. पाइप के बिजली के तार से टकराते ही एक जोरदार स्पार्किंग हुई और रानू मौके पर गिर गया.