WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मुख्यमंत्री श्री चौहान नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हुए शामिल

1213
WhatsApp Image 2023 05 27 At 19.41.54

मुख्यमंत्री श्री चौहान नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हुए शामिल

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित सम्मेलन केंद्र में ‘विकसित भारत @ 2047: टीम इंडिया की भूमिका’ पर नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, पदेन सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक में विकसित भारत@2047, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, अधो-संरचना विकास और निवेश, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास तथा सामाजिक विकास के लिए गतिशक्ति जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।