मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे हिन्दी भाषा के साहित्यकारों को सम्मानित राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण एवं कवि सम्मेलन

581

मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे हिन्दी भाषा के साहित्यकारों को सम्मानित राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान अलंकरण एवं कवि सम्मेलन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्यकारों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान से अलंकृत करेंगे। संस्कृति विभाग द्वारा 14 सितम्बर, 2023 गुरुवार को शाम 7 बजे रविंद्र भवन स्थित हंसध्वनी सभागार में अलंकरण समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समारोह में श्री रविशंकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान-2021, सुश्री शिखा वार्ष्णेय को राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान-2021, श्री हाइंस वर्नर वेस्लर को राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान-2021, श्री जयंत विष्णु नार्लीकर को राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान-2021 और श्री अजीत वडनेरकर को राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान-2021 प्रदान किया जावेगा। 

सम्मान समारोह के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें लोकप्रिय कवि श्री शैलेष लोढ़ा-मुम्बई, सुश्री श्वेता सिंह-बड़ौदरा, श्री कमलेश शर्मा-इटावा, श्री संजय झाला-जयपुर, श्री बलराम श्रीवास्तव-मैनपुरी एवं श्री गोविंद राठी-शाजापुर रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।