WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़े तार

9

दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़े तार

दिल्ली पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े ह्यूमन ट्रैफिकिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. उनके पास से पांच नवजात बच्चे बरामद हुए हैं. पुलिस ने अभी तक सिंडिकेट 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस को सिंडिकेट के बारे में पता चला कि यह लोग बच्चों को दूसरे राज्यों से लाते थे और बर्थ रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा करते हैं. फिर जरूरतमंद माता-पिता को एक बच्चा लाखों रुपये में बेच देते थे. इस सिंडिकेट ने कुछ बच्चे हरियाणा में भी बेचे हैं. अब तक की जांच में 20 से ज्यादा बच्चे बेचने की बात का पता चला है.

दिल्ली पुलिस को शक है इस सिंडिकेट में और भी लोग शामिल है, जिसको लेकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली और राजस्थान से पकड़ा है.