WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ACB’s Big Action: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO 

46
Bribe
Bribe

ACB’s Big Action: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए SDO 

जशपुर। ACB’s Big Action: जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रभारी एसडीओ दिवाकर ने मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के मूल्यांकन के एवज में एक पूर्व उपसरपंच से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही पूर्व उपसरपंच ने तय रकम एसडीओ को सौंपी, पहले से मौजूद ACB की टीम ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के बाद जशपुर जिले के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।