WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Chirag Murder Case : जहां आरोपी की कार मिली, उसके आगे के कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस, 3 बिंदुओं पर पड़ताल!

मामले और पार्टनरशिप विवाद पर आरोपी विवेक जैन का बनाया वीडियो भी सबूत बनेगा!

WhatsApp Image 2025 08 26 At 12.16.33 PM

Chirag Murder Case : जहां आरोपी की कार मिली, उसके आगे के कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस, 3 बिंदुओं पर पड़ताल!

Indore : पाइप उद्योगपति चिराग जैन की शनिवार सुबह उनके ही पूर्व पार्टनर विवेक जैन ने हत्या कर दी थी। दोनों के बीच लेनदेन को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था। दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह कार बायपास पर सूने स्थान पर खड़ी थी। कार यहां तक कैसे पहुंची और आरोपी वहां से कहां गया, पुलिस इसका पूरा रुट चार्ट तैयार कर रही है। ताकि जल्द से जल्द आरोपी को शिकंजे में लिया जा सके। आरोपी द्वारा हत्या के कुछ दिन पहले बनाए गए वीडियो को भी पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की है। घटनास्थल पर छोड़े गए चार मोबाइल की जांच के साथ ही आरोपी के बैंक खाते भी सील करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कंपनी के आगर मालवा, बड़नगर, सनावद, खंडवा, खरगोन सहित अन्य शहरों में उनके 350 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर थे। बिजनेस का टर्नओवर करीब 25 से 30 करोड़ रुपए के बीच था। दोनों ने लोन लिया था।

इन बिंदुओं पर केंद्रित है पुलिस जांच
पुलिस के मुताबिक तीन बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हत्या के पीछे मूल कारण क्या था, क्या हत्या की प्लानिंग पहले से बनाई गई थी और क्या इस घटनाक्रम में और भी लोगों की मिलीभगत है। कनाड़िया पुलिस घटना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी घटना को अंजाम देकर काफी दूर तक भाग निकल गया था।

घटना को कई घंटे बीत गए है, अब तक पुलिस को वह सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले, जिनमें आरोपी विवेक भागता दिखाई दिया। जबकि, कार छोड़ने के बाद बदमाश बस या कार से भागा है। जहां कार छोड़ी थी, वहां लंबी दूरी की बसों का आवागमन कम है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि बदमाश ने भागने में कार का सहारा लिया होगा। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी अन्य युवक ने विवेक को कार से रवाना किया है। फिलहाल, पुलिस की टीमें भिंड, ग्वालियर और अन्य स्थानों पर पहुंची है।