Chunri Yatra : कसरावद से शालिवान मंदिर नर्मदा तट तक निकली चुनरी यात्रा – – श्रदालुओं का सैलाब उमड़ा

Chunri Yatra : कसरावद से शालिवान मंदिर नर्मदा तट तक निकली चुनरी यात्रा – – श्रदालुओं का सैलाब उमड़ा

इस चुनरी-कलश यात्रा में पिछले सालों से ज्यादा उत्साह और भीड़ देखी गई

Khargone : जिले के कसरावद में आज नवरात्रि पर्व के चौथे दिन कसरावद से नर्मदा तट स्थित शालिवाहन मंदिर तक भव्य चुनरी कलश यात्रा निकाली गई। कोरोना महामारी के दो वर्ष के बाद निकली इस धार्मिक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा। चुनरी यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद के कांग्रेस विधायक सचिन यादव सहित हजारों महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए।

करीब 751 मीटर लंबी चुनरी को सर पर लेकर निकली महिलाओ की धार्मिक यात्रा में करीब 15 हजार से अधिक कलश सिर पर लेकर निकली महिलाएं शामिल थी। कसरावद के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव की अगुवाई में पिछले 12 वर्षो से कसरावद से नावडातोड़ी नर्मदा तट तक चुनरी यात्रा निकाली गई। पिछले दो वर्ष से कोरोना के चलते धार्मिक यात्रा नही निकाली गई थी। इस वर्ष श्रद्धालुओ में अच्छा खासा उत्साह देखा गया।

चुनरी कलश यात्रा में पिछले वर्षों से ज्यादा उत्साह और भीड़ देखी गई। सुबह से ही यात्रा को लेकर भक्तों का सैलाब उमड़ रहा था। कसरावद कृषि उपज मंडी परिसर में पूजा अर्चना के बाद चुनरी यात्रा की शुरूवात हुई। इस दौरान सचिन यादव अरूण यादव द्वारा कन्या पूजन कर माता-बहनों को कलश सौंपे। यात्रा के आगे दो घुड़सवार चल रहे थे। साथ में मां नर्मदा की झांकी आकर्षण का केंद्र थी। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

कलश व चुनरी यात्रा करीब 5 किमी का सफर तय कर शालिवाहन मंदिर पहुंचेगी। जहाँ माँ नर्मदा को चुनरी चढ़ाकर पूजन अभिषेक किया गया। अरुण यादव ने बताया कि क्षेत्र में सुख समृद्धि और विकास को लेकर विधायक सचिन यादव की अगुवाई में हर वर्ष नवरात्रि में चुनरी यात्रा निकाली जाती है। प्रदेश और देश की प्रगति के साथ ही क्षेत्र की माँ से विशेष प्रार्थना की जाती है। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने मीडिया को बताया की कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो वर्षों से चुनरी यात्रा नहीं निकाली गई थी। इस वर्ष श्रद्धालुओं में जमकर उत्साह है विशेष रूप से इस धार्मिक यात्रा में हजारों माता बहन शामिल हुई है। नवरात्रि में माँ से प्रार्थना है कि कसरावद क्षेत्र का विकास के साथ सुख समृद्धि बनी रहे। यहां का किसान और नौजवान और मजबूत हो।

अनूठा आयोजन: मालवी निमाड़ी शोध संस्थान और इंदौर लेखिका संघ ने मनाया संजा-पर्व “16 दिन 16 गीत “