Khargone Choupal: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

खरगोन चौपाल: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

Khargone Choupal: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

Khargone Choupal: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

विधानसभा चुनाव 2023 के पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का एक दिवसीय खरगोन दौरा वैसे तो भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान को लेकर था। लेकिन, इस दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने के रूप में माना जा रहा है। वीडी के इस दौरे में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर का कद बढता नजर आया। हालांकि अभी तक वीडी शर्मा की नजदीकी को लेकर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और उनके साथ विद्यार्थी परिषद में काम करने वाले नेताओं के नाम ही चर्चा में आते थे। लेकिन, वीडी अब प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाने में भी सक्रिय है। राजेन्द्र राठौर वीडी के साथ पूरे समय साये की तरह लगे रहे। वे वीडी शर्मा को इंदौर तक विदा करने आए! ये उनकी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता है या व्यक्ति पूजा!

नेता से नजदीकी और रुतबे का उतार-चढ़ाव
भाजपा अध्यक्ष के खरगोन दौरे में राजेन्द्र राठौर और सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के अलावा शायद ही किसी को महत्व मिला हो। लेकिन, निमाड़ के सफेद टाइगर पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार को वीडी ने जब सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में बुलाकर आरती करवाकर महत्व दिया, तो कई की आँखे भौचक रह गई।

Khargone Choupal: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

इस समय पीछे घूमकर विधानसभा का सपना देख रहे बिना जनाधार के नेताओं के तो तोते ही उड़ गए। भाजपा में चल रही गुटबाजी के बीच राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी रहती है कि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का ही वीडी के पास दबदबा रहता है। लेकिन, पिछले दिनो दिनेश यादव की जगह रवि वर्मा के भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनने से जिले में भाजपा की राजनीति में अलग ही चर्चा चल पड़ी है।

बैलगाड़ी से पहुंचे वीडी शर्मा
खरगोन में पिछले दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के पार्टी की बूथ विस्तारक योजना की गूंज प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में बहुत गूंजी। दरअसल, वीडी खरगोन विधानसभा क्षेत्र के दयालपुरा स्थित बूथ क्रमांक-231 की बूथ और पन्ना समितियों की बैठक लेने बैलगाडी से पहुंच गए।

Khargone Choupal: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ और कांग्रेस के जनाधार वाले क्षेत्र में ‘जय जवान जय किसान’ के नारों के बीच भाजपा के झंडे जमकर लहराये। अलग हटकर बैलगाडी से बूथ विस्तारक के लिए पहुंचने की खबर दिल्ली की मीडिया की सुर्खियों में रही। बैलगाड़ी से जाना दिल्ली का भाजपा संगठन से जुड़े लोगों को भी पसंद आया। खरगोन में भाजपा बूथ विस्तारक अभियान सफल हो गया। बैलगाडी पर बूथ विस्तारक के लिए पहुंचे की खबर सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रही।

जिले में रवि जोशी का दबदबा
खरगोन जिले की कांग्रेस राजनीति में यहां अरुण यादव और डॉ विजयलक्ष्मी साधौ दो गुट में बंटी हुई है। लेकिन, पिछले दिनों खरगोन के विधायक रवि जोशी का कांग्रेस की राजनीति में दबदबा बढ़ रहा है। बताया जा रहा की रवि जोशी ने सभी कांग्रेस के दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इन दिनों कमलनाथ के खास हो गए।

Khargone Choupal: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

सूत्रों की माने तो फिलहाल रवि जोशी के अनुसार ही जिले में हर फैसले हो रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के महत्वपूर्ण आयोजन ‘घर चलो घर घर चलो’ अभियान के प्रदेश प्रभारी बनने से रवि जोशी का एक बार फिर राजनीतिक कद बढ़ा है। पूर्व में कांतिलाल भूरिया के अध्यक्ष रहने के दौरान रवि जोशी प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री रहे थे। कांग्रेस की जिले में षड्यंत्र की राजनीति और गुटबाजी को लेकर रवि जोशी का कहना है कि कांग्रेस में सब एकजुट है और अपना-अपना काम कर रहे है। गुटबाजी तो भाजपा में चल रही है। भाजपा के नेता एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं कर रहे!

यूपी में कमल पटेल का प्रचार अभियान
जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को भाजपा ने यूपी चुनाव में किसानों और जाट समाज के वोटों के लिए अलीगढ और उसके आसपास की जवाबदारी सौंपी है। कमल पटेल अपने अंदाज में लोगों को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों बता रहे है।

Khargone Choupal: VD का खरगोन दौरा, किसका बढ़ा कद

खास तौर पर चुनावी प्रचार के दौरान मुख्य विपक्ष समाजवादी पार्टी पर तीखे हमले कर रहे हैं। कमल पटेल ने ‘मीडियावाला’ को बताया की यूपी में भाजपा की लहर चल रही है। चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस लोगो झूठे वादे कर रहे है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने विकास के जो काम किए, अपराध पर जो अंकुश लगाया है उसका लाभ भाजपा को मिलेगा।

Also Read: बेगुनाही साबित करने के लिए आरोपित IAS अफसर किताब लिख रहे हैं 

… और अंत में
आखिरकार कलेक्टर के खास बनने का डिप्टी कलेक्टर दिव्या पटेल को फायदा मिल गया। अब मंडलेश्वर में भी महिला राज चलेगा। एसडीएम बनने के बाद तेज तर्राट नेता पूर्व मंत्री डाॅ विजयलक्ष्मी साधौ के क्षेत्र में पटेल एसडीएम के रूप सफल होगी या नहीं यह समय बताएगा। लेकिन, मैडम के धार जिले के किस्से चर्चा में जरूर है।