चक्राकार बादल घूम रहे हैं MP में: इंदौर, भोपाल सहित आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना

ताइवान के नजदीक पहुंचा चक्रवात उलटी दिशा में लौटेगा,दक्षिण पूर्वी महासागर में बादलों का जमाव शुरू

783

चक्राकार बादल घूम रहे हैं MP में: इंदौर, भोपाल सहित आज भी कई स्थानों पर बारिश की संभावना

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

देश और मध्य प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है।चक्राकार बादल मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम इलाके में से गुजर रहे हैं जहां संबंधित स्थानों पर वर्षा हो रही है और आज भी इसकी संभावना है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, भोपाल आदि में आज बारिश की संभावना बनी हुई है।

पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं उत्तर भारत और पाकिस्तान को मिलाकर चक्राकार हो गई हैं। इस कारण हवाओं संग बादल पाकिस्तान से आकर राजस्थान, गुजरात से मुड़कर वापस उत्तर भारत की ओर घूम रहें हैं। पिछले 24 घंटे से राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। उत्तर भारत के राज्यों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान आज भी है। आज गुजरात में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है।

भारत के पूर्व में चक्रवात अब ताइवान के नजदीक पहुंच गया है, जहां से इसका मुड़ाव उल्टे पैर याने उत्तर पूर्व की ओर हो जाएगा। इसके विदा होते होते बादलों का रुख भारत के दक्षिण पूर्व महासागर में दिखाई दे रहा है जहां पर बादल अब तेजी से सक्रिय हो रहे हैं।