MP में 3 मेडिकल कॉलेजों का प्रभार सिविल सर्जन को, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय का आदेश!

MP में 3 मेडिकल कॉलेजों का प्रभार सिविल सर्जन को, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय का आदेश!

वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के दो जिला मुख्यालय मंदसौर एवं नीमच के निर्माणाधीन चिकित्सा महाविद्यालय की आगामी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए दोनों मेडिकल कॉलेज एवं प्रदेश के सिवनी के मेडिकल कॉलेज के लिए सिविल सर्जन को दायित्व सौंपा गया है।

WhatsApp Image 2024 05 24 at 17.51.38

प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय भोपाल सचिव सुरभि गुप्ता के 21 मई को जारी आदेश के अनुसार मंदसौर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार शर्मा, नीमच के सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटिल और सिवनी के सिविल सर्जन डॉ विनोद नवकर को वर्तमान व्यवस्था के साथ मेडिकल कॉलेजों के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि मंदसौर नीमच में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवनों का अंतिम चरण चल रहा है। शासन द्वारा आगामी शिक्षा सत्र के लिए नियुक्ति एवं भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है।