WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Cloud Burst, Travel Stopped : देहरादून में बादल फटा, वैष्णो देवी में भी भारी बारिश

पुलिस और CRPF तैनात, स्थिति पर नजर रखी जा रही, अप्रिय घटना की सूचना नहीं

WhatsApp Image 2022 08 20 At 11.33.39 AM

Dehradun : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच बादल फटने की घटना हुई। इसमें पूरा गांव फंस गया और वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई। बारिश के कारण देहरादून में प्रसिद्ध तपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी उफान पर है, जिससे माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और तपकेश्वर महादेव का संपर्क टूट गया।
मंदिर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि भगवान की कृपा से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ! भारी बारिश के कारण आज सुबह जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा कस्बे में माता वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र के पास अचानक बाढ़ आ गई। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी गई है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि भारी बारिश के मद्देनजर कटरा से वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों को ऊपर की और जाने को रोक दिया गया है। नीचे आने वाले तीर्थयात्रियों को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस और CRPF को पहले ही तैनात कर दिया गया है। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शनिवार को स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. जिला उपायुक्त सह जिलाधिकारी अरिंदम चौधरी ने शुक्रवार शाम जारी एक आदेश में कहा कि मंडी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 20 अगस्त को मंडी जिले के कॉलेजों और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि सभी आंगनबाड़ी भी बंद रहेंगी। अधिकारी ने कहा कि बंद शिक्षण संस्थानों के प्रमुख लोगों की सुरक्षा के लिहाज से जारी आदेश का सख्ती से पालन करेंगे।