MP से बादल गुजरात और दक्षिण पूर्वी राजस्थान गए, आज वर्षा की संभावना नहीं

1359

MP से बादल गुजरात और दक्षिण पूर्वी राजस्थान गए, आज वर्षा की संभावना नहीं

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

 

MP से बादल गुजरात और दक्षिण पूर्वी राजस्थान की और चले गए है इसलिए मध्य प्रदेश में आज बारिश की संभावना ना के बराबर रहेगी। सामान्य बारिश पश्चिम क्षेत्र में हो सकती है। अब गुजरात में जमकर मेघ जमकर बरस रहे है।

 

मध्य प्रदेश के सारे बादल गुजरात और दक्षिण पूर्वी राजस्थान में चले गए हैं। इससे पूरे गुजरात में कल भारी वर्षा हुई और यही स्थिति आज भी रह सकती है। जहां कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश में केवल उत्तर पश्चिम दिशा में बादल छाए रहेंगे। पूर्वी हिस्से में मौसम खुला रहेगा। दोपहर बाद मौसम की परिस्थितियां संभवत बदल सकती है क्योंकि बंगाल से बादलों का समूह झारखंड की ओर आगे बढ़ रहा है जो छत्तीसगढ़ तक या पूर्वी मध्य प्रदेश तक बारिश कर सकता है। फिर भी संभावना कम है।

 

कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में आज भी बारिश की संभावना रहेगी। दक्षिण की बात करें तो तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। महाराष्ट्र में हल्के बादल छाएंगे। मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है।