सीएम राइस स्कूल में गायत्री मंत्र जाप रोकने पर CM चौहान नाराज: हेड मास्टर को हटाया 

2804

सीएम राइस स्कूल में गायत्री मंत्र जाप रोकने पर CM चौहान नाराज: हेड मास्टर को हटाया 

भोपाल: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से बड़ी खबर आ रही है जहां सीएम चौहान की नाराज़गी के बाद वहां के सीएम राइज स्कूल के हेड मास्टर दुष्यंत सिंह राणा को हटा दिया गया। उन्हें विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय अटैच कर जांच के आदेश दिए गए है।

दरअसल स्कूल में गायत्री मंत्र के जाप को लेकर हेड मास्टर का भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो के सामने आने के बाद काफी ज्यादा विवाद खड़ा हुआ। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल ने भी सफाई पेश की थी लेकिन गायत्री मंत्र गाने से रोकने पर कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2023 07 28 at 1.42.54 PM

ये मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक पहुंच गया था। जिसके बाद उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई। जिसके बाद स्कूल के हेड मास्टर को हटा दिया गया।

दरअसल, यह मामला 26 जुलाई का है जहां बच्चों के स्कूल प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र बोलने पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई जिसके बाद प्राचार्य ने गायत्री मंत्र पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं बच्चों को डाटा भी गया। ऐसे में वहां मौजूद एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े किए गए।

विद्यालय में अब प्रतिदिन प्रार्थना सभा में गायत्री मंत्र का उच्चारण पूर्व की भांति नियमित किया गया है। इस संबंध में जारी प्रेस नोट में यह भी बताया गया है कि मंत्र जाप पर किसी प्रकार की रोक नही है।