WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश एवं नई दिल्ली में चुनाव प्रचार पर, करेंगे जनसभा को संबोधित 

808

CM डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश एवं नई दिल्ली में चुनाव प्रचार पर, करेंगे जनसभा को संबोधित 

 

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 19 मई को उत्तर प्रदेश एवं नई दिल्ली के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12.20 बजे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला स्थित जंगीपुर के शेखपुर में जनसभा एवं दोपहर 1.55 बजे बलिया जिले के बैरिया स्थित दुबे छपरा इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

डॉ. यादव शाम 6.05 बजे नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सरोजनी नगर स्थित पिलांजी गांव के रामलीला मैदान में जनसभा एवं शाम 7.35 बजे दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कालकाजी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।