WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में बादल संग तेज गर्मी और उमस, अगले तीन दिनों में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक!

अगले 3 दिनों में ग्वालियर चंबल क्षेत्र में पारा 48 डिग्री तक!दिल्ली में भी 46 डिग्री तक जाने की संभावना!

Weather Update: MP में बादल संग तेज गर्मी और उमस, अगले तीन दिनों में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में गर्मी के तीन रूप पहली बार महसूस किए जायेंगे, जिसमें आसमान में तेज धूप और बादलों के कारण उमस का वातावरण निर्मित होगा। 42 डिग्री अधिकतम तापमान, उत्तरी क्षेत्र में बढ़ता हुआ 47 डिग्री तक पहुंचेगा। निमाड़ और मालवा लगभग एक से तपेंगे। यहां 23, 24 मई से बादल घने छाएंगे और 26, 27 मई से दोपहर बाद बारिश भी सहयोग करेगी। गर्मी से थोड़ी राहत 28 मई से मिलने लगेगी।

अगले 3 दिनों में ग्वालियर चंबल क्षेत्र में पारा 47,48 डिग्री तक जा सकता है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कुछ जगह बादल, बारिश की संभावना 20 मई से ही निर्मित हो सकती है।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिन मौसम बादलों का रहेगा, बारिश की संभावना कम रहेगी। कश्मीर में अगले 3 दिन में अधिकतम पारा 30 डिग्री तक जा सकता है। वही दिल्ली में 44 से 46 डिग्री तक जाने की संभावना है। यहां अगले तीन दिन हल्के बादल रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में बादल छाएंगे यहां बारिश की संभावना केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमुनोत्री में रहने की संभावना है। अगले सप्ताह यहां बारिश तूफान के साथ हो सकती है।

भारत के पूर्वी राज्यों में घने बादल छाएंगे जहां कई जगह बारिश हो सकती है। यहां पर दक्षिण दिशा से बादलों के आने का क्रम जारी है। पूर्वी राज्यों में अधिकतम तापमान 36, 37 डिग्री के आसपास चल रहा है।

दक्षिण राज्यों में अभी भी बारिश का तगड़ा असर है। खासकर केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक यहां के तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बादल दक्षिण- पश्चिम से होकर पूर्वी दिशा की ओर अग्रसर है जिसके कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़, उड़ीसा, कोलकाता सहित पूर्वी राज्य प्रभावित हो रहे हैं। दक्षिण महासागर में पूर्व दिशा की ओर से बादलों के आने का क्रम बना हुआ है।

इधर, दक्षिण महासागर के मालदीव्स के दक्षिणी द्वीपों के पास में चक्रवात लगातार आकार ले रहा है। लेकिन अभी इसकी दिशा निर्धारित नहीं है।