WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CM Dr Yadav Expressed Grief: CM डॉ यादव, BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्रीमती माधवी राजे सिंधिया के निधन पर जताया शोक

CM Dr Yadav Expressed Grief

CM डॉ यादव, BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्रीमती माधवी राजे सिंधिया के निधन पर जताया शोक

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा की यह घटना हमारे लिए हृदय विदारक है। मां जीवन का आधार होती हैं, उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की यह अत्यंत दुःखद समाचार है। श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं सिंधिया जी और उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने कहा की श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माता जी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।