WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM डॉ. यादव ने UPSC की परीक्षा में चयनित MP के 30 विद्यार्थियों का किया सम्मान

921
WhatsApp Image 2024 04 21 At 13.41.25

CM डॉ. यादव ने UPSC की परीक्षा में चयनित MP के 30 विद्यार्थियों का किया सम्मान

सिविल सेवा दिवस पर हुए सफल प्रतिभागी सम्मानित

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC की परीक्षा में चयनित MP के 30 विद्यार्थियों का आज सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि UPSC के लिए मध्यप्रदेश से चयनित होने वाले सफल विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक समय था जब कोचिंग के लिए विद्यार्थी दिल्ली जाते थे। अब मध्यप्रदेश में किसी भी स्थान से कहीं से भी अपनी परीक्षा की तैयारी कर विद्यार्थी चयनित हो रहे हैं, जो पारदर्शिता का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों के जीवन में उत्कर्ष तो आ ही रहा है, उनके द्वारा शासन की व्यवस्थाओं में उच्च आदर्श, विनम्रता, साहस से कार्य कर राष्ट्र के लिए योगदान देना महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यूपीएससी में चयनित सफल प्रतिभागियों और उनके परिजन को बधाई और मंगलकामनाएं दीं। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त एवं प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री संदीप यादव, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री भरत यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आईपीएस परीक्षा में चयनित होकर चौथी रैंक प्राप्त की थी। लेकिन उन्होंने सेवा ज्वाइन नहीं की थी क्योंकि गुलामी का दौर था। भगवान राम के शासन में सुशासन की कल्पना की गई। सम्राट विक्रमादित्य ने भी शासन की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया। नियमों का पालन करवाने के लिए उन्होंने जीवन जिया। सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हम ऐसे आदर्शों को सामने रखकर कार्य करें। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वर्ष 1947 में सिविल सेवकों को मेटकाफ हाउस दिल्ली में संबोधित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज अनेक ऐसे जनप्रतिनिधि देश के लिए महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं, जो कभी प्रशासनिक सेवाओं में थे।

आज कार्यक्रम में शामिल हुए चयनित अभ्यर्थियों में अयान जैन, सुश्री वेदिका बंसल, सुश्री आयुषि बंसल, आकाश अग्रवाल, सुश्री माही शर्मा, डॉ. सचिन गोयल, माधव अग्रवाल, अर्नव भंडारी, अद्वैत सिंघई, सुश्री आराधना चौहान, मनीषा धारर्वे, सुश्री पारमिता झालानी, संदीप रघुवंशी, जिज्ञासु अग्रवाल, क्षितिज आदित्य शर्मा, सुश्री रितु यादव, सुश्री पलक गोयल, सुश्री दिव्या यादव, शुभम रघुवंशी, श्री मानव जैन, सुश्री साक्षी दुबे, प्रज्जवल, चौरसिया, नितिन चंद्रोल, नीरज धाकड़, सुश्री सोफिया सिद्दीकी, सुश्री भारती साहू, निखिल चौहान और नीरज सोनगरा शामिल थे।