अशोका गार्डन में हत्या के विरोध में सीएम हाउस का घेराव, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

32

अशोका गार्डन में हत्या के विरोध में सीएम हाउस का घेराव, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। अशोका गार्डन क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई विजय मेवाड़ा की हत्या के विरोध में बुधवार को शहर में व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला। हिंदू संगठनों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे से रैली निकालते हुए सीएम हाउस की ओर कूच किया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ बम को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदर्शनकारियों ने बाणगंगा के पास लगे बैरीकेड्स तोड़कर पॉलिटेक्टिक चौराहे पर जमाकर प्रदर्शन किया।

मुख्य रूप से प्रदर्शनकारियों ने हत्या के मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम की शीघ्र गिरफ्तारी, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की मांग की। रैली के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा और बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका गया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।