WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

रतलाम के CGST के असिस्टेंट कमिश्नर शंकर परमार को CBI ने 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया!

711

रतलाम के CGST के असिस्टेंट कमिश्नर शंकर परमार को CBI ने 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया!

Ratlam : CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) मंगलवार को रिश्वतखोरी के मामले में CGST के सहायक आयुक्त शंकर परमार को 1.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत फर्म के खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले मांगी गई थी। CBI द्वारा 31 मार्च को दर्ज किए गए प्रकरण में सहायक आयुक्त सीजीएसटी शंकर परमार और सुरेश मनसुखानी को आरोपी बनाया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) व प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि CBI को 30 जनवरी 2026 को प्राप्त एक शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रतलाम स्थित सीजीएसटी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता की फर्म के खिलाफ जीएसटी की कार्रवाई शुरू न करने के बदले अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।

शिकायत की जांच और सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि सहायक आयुक्त शंकर परमार ने एक बिचौलिए के माध्यम से शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की फर्म जावरा की होना बताई जा रही है। इसके बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और CGST कार्यालय में कार्रवाई करते हुए आरोपी सहायक आयुक्त को 1.5 लाख रुपए की रिश्वत बिचौलिए के माध्यम से लेते हुए गिरफ्तार किया हैं!