WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CM in Manawar Tomorrow : मुख्यमंत्री रविवार को बालीपुर में ब्रह्मलीन बाबाजी के 104 वें जन्मोत्सव में शामिल होंगे!

WhatsApp Image 2024 03 23 At 21.04.32

CM in Manawar Tomorrow : मुख्यमंत्री रविवार को बालीपुर में ब्रह्मलीन बाबाजी के 104 वें जन्मोत्सव में शामिल होंगे!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को बड़वानी में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद दोपहर 11.40 बजे बालीपुर धाम पहुंचेंगे। यहां लगभग अपने 50 मिनट के दौरे में मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन बाबा गजानंद जी महाराज के 104वें जन्म समारोह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2024 03 23 at 21.04.21

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एसडीओपी अंकित सोनी, एसडीएम राहुल गुप्ता, थाना प्रभारी कमलेश सिंघार आदि अधिकारियों ने आश्रम में संतश्री योगेशजी महाराज से चर्चा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भंडारे के स्थान और पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। यज्ञ और पूर्णाहुति के बाद यहां भंडारे में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी दिन आश्रम में रामानंद सागर की रामायण के पात्र राम, सीता और लक्ष्मण का रोल निभाने वाले कलाकार भी शामिल रहेंगे।

रात्रि में गुजरात की प्रसिद्ध लोकगीत गायिका गीताबेन राबरी भी भजनों की शानदार प्रस्तुति पेश करेंगी। बाबाजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पिछले एक सप्ताह से बालीपुर धाम में सवा लाख दुर्गाष्टोत्तर , गायत्री चालीसा, अखंड रामायण आदि का महिलाओं द्वारा लगातार पाठ किया जा रहा है। 24 मार्च की होली पूर्णिमा के दिन बाबाजी का जन्म दिन होने से इस दिन सुबह उनकी प्रतिमा को रथ में बैठा कर गांव भ्रमण कराया जाएगा। बाबाजी के भक्त गुलाल और फूलों से रास्ते भर होली खेलते साथ चलेंगे।