CM शिवराज ने दिया पूर्व सीएम दिग्विजय को 10 मिनट का समय,अभी 11:45 बजे दोनों के बीच होगी मुलाकात

553

 

 

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच अंततः मुलाकात का योग आ ही गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज ने उन्हें आज अभी 11:45 बजे मिलने का समय दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केवल 10 मिनट इस चर्चा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

 

ज्ञात रहे कि किसानों की समस्याओं को लेकर दिग्विजय सिंह पिछले डेढ़ महीने से शिवराज से मिलने का समय मांग रहे हैं।

पहले 21 जनवरी को समय दिया गया था लेकिन सीएम ऑफिस ने बाद मैसेज दिया कि उक्त अपॉइंटमेंट निरस्त कर दिया गया है। इससे नाराज होकर दिग्विजय सिंह सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक सीएम उनसे मुलाकात का समय निर्धारित कर सूचित नहीं करेंगे , मैं धरने से नहीं उठूंगा। अंततः मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनका समय निर्धारित कर दिया गया है- 23 जनवरी 11:45 बजे।

तदनुसार आज दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात हो रही है हालांकि इस मुलाकात के पीछे बहुत सियासी दांव पैच बताए जा रहे हैं।