Weather Alert: अनेक राज्यों में आज से तापमान में आएगी और गिरावट,MP सहित कई राज्यों में होगी हल्की बारिश

जम्मू कश्मीर सहित चार राज्यों में भारी हिमपात की संभावना

429
MP Weather

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

भोपाल: देश के अनेक राज्यों में आज से तापमान में और गिरावट आएगी। पश्चिम राज्यों से बादल हटेंगे और पूर्वी तथा दक्षिणी राज्यों में डेरा डालेंगे। उत्तरी पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर आज भी जारी रहेगा।

भारत में मौसम का असर नए-नए गुल खिला रहा है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी जबरदस्त हिमपात की संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाएंगे और बारिश की संभावना भी बनी रहेगी।

आज बिहार, झारखंड, बंगाल सहित पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना रहेगी। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू में बादल छाएंगे और कुछ राज्यों में हल्की बारिश भी हो सकती है। उत्तरी इलाकों में अभी भी बादलों का बवंडर बना हुआ है।