CM शिवराज सिंह चौहान कल रतलाम आएंगे,करेंगे लाड़ली बहना सम्मेलन को सम्बोधित

विभिन्न क्षेत्रों के 400 प्रबुद्धजनों,गणमान्य नागरिकों से होंगे रुबरु,करेंगे संवाद

792
MP Election: संभलें शिवराज, किस्मत कब तक देगी साथ ?

CM शिवराज सिंह चौहान कल रतलाम आएंगे,करेंगे लाड़ली बहना सम्मेलन को सम्बोधित

Ratlam । प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रेल को रतलाम दौरे पर आ रहे हैं। प्रशासन ने सीएम के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली हैं।पुलिस और प्रशासन के साथ ही भाजपा भी पूरी तरह से सीएम के दौरे को लेकर तैयार है।इस दौरे पर शहर के कई मार्गों को वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा।शहर के कई मार्गों पर दो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थानीय पोलोग्राउंड पर विशाल लाडली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे।इस सम्मेलन में लगभग एक लाख लाडली बहनों के शामिल होने की संभावना हैं।आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान लाडली बहना योजना की हितग्राही लगभग एक लाख बहनों से सीधी चर्चा करेंगे।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राहियों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार पत्रों (पट्टो) का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पीछे अंबेडकर भवन में लाडली बहना पंजीयन केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री लाडली बहनों के पंजीयन की कार्रवाई में भाग लेंगे।जहां मुख्यमंत्री द्वारा पेसा एक्ट के मोबिलाइजर तथा यंग अचीवर से संवाद किया जाएगा।बता दें कि रतलाम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिले की लाडली बहनों में जबरदस्त उत्साह है।कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री को 100 फीट लंबाई की राखी और धन्यवाद पत्र सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के हितलाभ वितरण भी करेंगे।

प्रबुद्ध नागरिकों से करेंगे संवाद
मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनों से संवाद एवं विकास गतिविधियों पर प्रकाश डालकर परिचर्चा के दौरान सुझाव भी प्राप्त करेंगे।यह कार्यक्रम शहर की एक निजी होटल में दोपहर लगभग 2.00 बजे आयोजित होगा।इस आयोजन में प्रबुद्धजन संवाद के दौरान राज्य के ख्यात विशेषज्ञों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद करेंगे।इस अभिनव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य,शिक्षा,विधि, उद्योग,खेल,कृषि अन्य कई विषयों एवं सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से जुड़े लगभग 400 प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद किया जाएगा।कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा करीब 400 प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया हैं।

WhatsApp Image 2023 04 07 at 9.32.28 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भ्रमण कार्यक्रम
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 8 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से रतलाम हवाई पट्टी पर आकर स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।मुख्यमंत्री इसी दिन शाम 4:15 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रतलाम प्रवास के दौरान शहर के कई मार्गों पर टु व्हीलर और फोर व्हीलर प्रतिबंधित रहेगें। इसका रुट प्लान खबर में जारी किया गया हैं,असुविधा से बचने के लिए इस रोड़ मैप को देखते हुए मार्ग पर चलें।

देखिए डायवर्सन प्लान
01-पलसोडा़ फंटे से बंजली एयर स्टीप की और आने वाले 2 पहिया/4पहिया प्रतिबंधित रहेगें। उक्त वाहन डोसी गांव, जावरा अण्डर ब्रिज,दिलबहार चौराहा वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
02-सेजावता बॉय पास से बंजली फंटा की और आने जाने वाले 2 पहिया/4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें व उक्त वाहन डोसी गांव,जावरा अण्डर ब्रिज दिलबहार चौराहा वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
03-सागोद रोड़ से कस्तूरबा नगर,राम मंदिर की और आने वाले 2 पहिया/4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें।
04-सागोद रोड़ से सखी मार्केट – 80 फीट रोड की और से आने वाले 2 पहिया / 4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें।
05-शहर सराय से सैलाना बस स्टैंड से आने वाले 2 पहिया 4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें।
06-लोकेन्द्र टॉकीज से सैलाना बस स्टैंड से आने वाले 2 पहिया/ 4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें व उक्त वाहन लोकेन्द्र टॉकीज,जेल रोड, पर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे।
07- लोकेन्द्र टॉकीज से दो बत्ती से आने वाले 2 पहिया 4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें।
08-नगर निगम तिराहा से छत्रीपुल से आने वाले 2 पहिया 4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें उक्त वाहन हाथीखाना पर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
09-महू बस स्टैंड से फव्वारा चौक आने वाले 2 पहिया 4 पहिया प्रतिबंधित रहेगें।