WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : पूर्व राजदूत श्री दीपक वोहरा

जन परिषद के 37वें वार्षिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न

8

आने वाली पीढ़ियां गुनगुनाएंगी जन परिषद के गीत : पूर्व राजदूत श्री दीपक वोहरा

वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

,भोपाल । राजधानी के रवीन्द्र भवन अत्यंत गरिमामय वातावरण में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था जन परिषद का 37 वाँ वार्षिक सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

समारोह में भारत के पूर्व राजदूत एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के अग्रणी ज्ञाता **श्री दीपक वोहरा** *एसीएस**श्री *अनुपम राजन** *तथा एयर मार्शल **श्री प्रमोद श्रीवास्तव** मुख्य *अतिथि के रूप में उपस्थित रहे* कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदानदेने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। अध्यक्षता पूर्व डीजीपी एवं जन परिषद अध्यक्ष श्री ऐन के त्रिपाठी ने की ।

अपने प्रेरक उद्बोधन में **पूर्व राजदूत और प्रधानमंत्री सलाहकार परिषद सदस्य रहे श्री दीपक वोहरा** ने कहा कि जन परिषद की 37 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उसके सेवा कार्यों तथा राष्ट्रीय एवंअंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित पहचान को देखते हुए यह विश्वासपूर्वक कहा जा सकता है कि आने वाली पीढ़ियां जन परिषद के रचनात्मक गीतों को गुनगुनाएंगी। उन्होंने कहा कि आज विश्व अनेक चुनौतियों और अस्थिरताओं के दौर से गुजर रहा है, ऐसे समय में जन परिषद रचनात्मक गतिविधियों के जैसी संस्थाएं समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही हैं।

IMG 20260624 WA0132

श्री वोहरा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे इन दिनों अत्यंत व्यस्त थे और भोपाल आने की स्थिति में भी नहीं थे, लेकिन जब उन्होंने जन परिषद के इतिहास, उपलब्धियोंऔर कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा भोपाल के अपने मित्रों से संस्था के संबंध में चर्चा की, तो सभी ने जन परिषद की इतनी प्रशंसा की किवे स्वयं को इस कार्यक्रम में आने से रोक नहीं सके। उन्होंने जन परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी संस्था के लिए 37 वर्षों तक निरंतर सक्रिय और प्रभावी बने रहना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

IMG 20260624 WA0131

श्री दीपक वोहरा ने आचार्य चाणक्य के छह सूत्रों को सरल एवं प्रेरक ढंग से प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत उद्बोधन दिया।

उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे इन सूत्रों को अपने घरों तक पहुँचाएँ और अपने बच्चों को भी इनके बारे में अवश्य बताएं, ताकि उनमें संस्कार, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित हो।

उन्होंने बताया कि जन परिषद ने देशभर में 300 से अधिक इकाइयों एवं सहयोगी संगठनों का मजबूत नेटवर्क विकसित किया है तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। यदि देश में जन परिषद जैसी सैकड़ों संस्थाएं और विकसित हो जाएं, तो राष्ट्र के सामाजिक और रचनात्मक वातावरण में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने जन परिषद को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

 

विशिष्ट अतिथि (**एसीएस(चीफ सेकेट्री) मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन** ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास में जनभागीदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका होतीहै। जन परिषद ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो प्रयास किया है, वह अनुकरणीय है।

 

**एयर मार्शल श्री प्रमोद श्रीवास्तव** ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समर्पण अत्यंतआवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम के प्रारंभ में जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी **श्री एन.के. त्रिपाठी** ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था की 37 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जन परिषद समाज, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसशक्तिकरण के क्षेत्र मेंनिरंतर कार्य करती रहेगी।

 

कार्यक्रम का वार्षिक प्रतिवेदन **महेंद्र जोशी** द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें संस्था की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों, सामाजिक अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरण तथा सेवा परियोजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।

 

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन **संयोजक वरिष्ठ पत्रकार रामजी श्रीवास्तव** ने किया तथा अंत में **श्री अजय श्रीवास्तव (नीलू जी)** ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। एल आई सी एंव सेंटरल बैंक संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम सफल रहा,

समारोह में जन परिषद के पदाधिकारी, सदस्यगण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

*विभिन्न सम्मानों से सम्मानित विभूतियां*

 

समारोह में एंबेसडर ऑफ एक्सीलेंस सम्मान से पूर्व राजदूत श्री दीपक वोहरा (नई दिल्ली) को सम्मानित किया गया। एक्सीलेंट गार्जियनऑफ द हार्ट सम्मान से डॉ. सुब्रतो मंडल को सम्मानित किया गया।

कवि प्रदीप चौबे सम्मान श्री प्रेमचंद द्वितीय (बड़नगर) को, सांसद विजय खंडेलवाल सम्मान श्री मनोज तिवारी (गढ़ाकोटा) को तथा ललितश्रीवास्तव सम्मान श्री मोहन परिहार को प्रदान किया गया।

कुलभूषण दल्लौरी सम्मान से श्री ललित अग्रवाल (इंदौर), श्री अमित शर्मा एवं श्री आशीष श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

राजकमल श्रीवास्तव सम्मान डॉ. रूबी खान को प्रदान किया गया।

मां प्रभादेवी सम्मान से श्री उरज मिश्रा, श्रीमती शिल्पी अभिषेक भार्गव (गढ़ाकोटा), श्री अतुल बनारसी, श्री अंशुमन खरे, डॉ. प्रगति सेठ(झांसी)तथा श्री मोहन अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

लक्ष्मी रायकवार सम्मान श्री कमल सिंह को, डॉ. मंगल प्रसाद अग्रवाल सम्मान श्री भरत तिवारी (सागर) को तथा प्रकाश प्रलय सम्मान श्रीगौरीशंकर धाकड़ (बरेली) को प्रदान किया गया।

पत्रकार के.के. अग्निहोत्री सम्मान से श्री धर्मेंद्र सिंह (भोपाल) एवं श्री ओमप्रकाश चौरसिया (गंजबासोदा) को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेस्ट चैप्टर का सम्मान आष्टा के अब्दुल रऊफ ख़ान लाला को दिया गया,

वहीं एक्टिव मेंबर्स ऑफ द ईयर के रूप में विनोद श्रीवास्तव, दुर्गेश रैकवार, नितिन श्रीवास्तव, संदीप गोलू तथा रामेश्वर को सम्मानित किया गया।