CM Yadav’s Big Announcement: MP में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन होगा, MP-MLA, जनप्रतिनिधियों के साथ विषय विशेषज्ञ होंगे शामिल

252

CM Yadav’s Big Announcement: MP में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन होगा, MP-MLA, जनप्रतिनिधियों के साथ विषय विशेषज्ञ होंगे शामिल

प्रदेश की 100 नदियों के उद्गम स्थलों पर 10-10 एकड़ भूमि पर 42 करोड़ रुपए की लागत से पौधों का रोपण – मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले CM डॉ यादव का संबोधन

भोपाल: CM Yadav’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के सभी जिलों में जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया जाना है। समिति में सांसद, विधायक, पंचायत तथा नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ ही चिकित्सा, विधि, इंजीनियरिंग, समाज सेवा, कृषि ,उद्यानिकी डेयरी आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ और प्रख्यातजन शामिल होंगे।

CM Yadav’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल आयोजन के लिए बधाई दी । मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश में “एक बगिया मां के नाम” से नई योजना आरंभ की जा रही है। जिसके अंतर्गत प्रदेश की स्व सहायता समूह की 30 हजार महिलाओं की 30 हजार एकड़ भूमि पर लगभग 900 करोड़ की लागत से आजीवीका संवर्धन के लिए 30 लाख उद्यानिकी पौधों का रोपण कर फल उद्यान का विकास किया जाएगा। इस योजना में हितग्राहियों को पौधे, खाद, गड्ढे खोदने के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग और सिंचाई के लिए जल कुंड बनाने के लिए भी धनराशि प्रदान की जाएगी। उद्यान विकास के लिए महिला हितग्राहियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

CM Yadav’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रदेश की लगभग 100 नदियों के उद्गम स्थलों पर दस -दस एकड़ भूमि पर 42 करोड रुपए की लागत से पौधों का रोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि 1 जुलाई से 15 सितंबर तक “एक पेड़ मां के नाम” अभियान आयोजित होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, वन ,उद्यानिकी सहित सभी विभाग जनसहभागिता से यह अभियान संचालित करेंगे ।

CM Yadav’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत खेत का पानी खेत में संचित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 85 हजार से अधिक खेत तालाबों का निर्माण किया गया। भूजल संवर्धन के लिए 1 लाख से अधिक कुओं का का पुनर्भरण किया गया। पानी की अमृत बूंद को सहेजने के लिए अमृत सरोवर 2.0 के तहत 1000 से अधिक नए अमृत सरोवरों का निर्माण प्रारंभ हुआ । शहरी क्षेत्र में समाज की सहभागिता से 3300 से अधिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन, 2200 नालों की सफाई और 4000 वर्षा जल संचयन संरचनाएं बनाई गई। इसके साथ ही 40 लाख से अधिक नागरिकों ने 5000 से अधिक ऐतिहासिक/ धार्मिक जल स्रोतों (बावड़ी, मंदिर तालाबों आदि) की सफाई और जीर्णोद्धार में भाग लिया। अभियान के अंतर्गत 2 लाख 30हजार जलदूतों का पंजीकरण हुआ। नर्मदा परिक्रमा पथ और पंच क्रोशी यात्रा जैसे अन्य तीर्थ मार्गो का डिजिटलीकरण किया गया। अवरिल निर्मल नर्मदा योजना के तहत 5600 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण की योजना स्वीकृत कराकर कार्य आरंभ किया ।वन क्षेत्रों में वन्यजीवों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 2500 से अधिक तालाब ,स्टॉप डैम जैसी जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण किया गया। प्रदेश की 15 हजार से अधिक जल संरचनाओं और जल संग्रहण संरचनाओं को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने का कार्य भी अभियान के अंतर्गत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि मानसून में रोपण के लिए 6 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं।

CM Yadav’s Big Announcement: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा एमएसपी पर मूंग उपार्जन के लिए 3.51 लाख मैट्रिक टन तथा उड़द उपार्जन के लिए 1.23 लाख मैट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मूंग के लिए 30 जून तक 2लाख94 हजार किसानों ने तथा उड़द के लिए 11हजार495 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन के लिए 6 जुलाई तक तिथि निर्धारित है। मूंग और उड़द का उपार्जन 7 जुलाई से 6 अगस्त तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बताया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन 30 जून को पूर्ण कर लिया गया है, प्रदेश को 40 साल पुराने इस कलंक से मुक्ति मिली है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने रतलाम में हुए रीजनल इंडस्ट्रीज स्किल एंड एंप्लॉयमेंट कॉन्क्लेव (RISE) तथा गुजरात के सूरत में आयोजित निवेशक संवाद कार्यक्रम की उपलब्धियां की जानकारी भी दी।