WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

CMHO inspects District Hospital : सीएमएचओ ने किया जिला चिकित्सालय का भ्रमण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!

24

CMHO inspects District Hospital : सीएमएचओ ने किया जिला चिकित्सालय का भ्रमण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश!

Ratlam : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा बुधवार को जिला चिकित्सालय पहुंची थी। वहां पहुंचकर उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक एवं स्टाफ की जानकारी लेते हुए अस्पताल में ईको मशीन टी एम टी, सीटी स्कैन, डायलिसिस एक्स-रे कक्ष, सर्जिकल वार्ड, ओपीडी, माइनर ओटी, महिला मेडिसिन वार्ड, लैबोरेट्री, ब्लड बैंक, किचन, अस्पताल में साफ-सफाई, उपलब्ध वेंटिलेटर एवं अन्य संसाधनों की संख्या की स्थिति आईसीयू कक्ष, ट्रॉमा सेंटर, फिजियोथैरेपी कक्ष, ऑर्थोपेडिक वार्ड, ड्रग स्टोर, सर्जिकल ऑपरेशन थिएटर, सहित पूरे अस्पताल का भ्रमण किया।

IMG 20260624 WA0101 scaled

उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रदायगी, सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता उनका वितरण, साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने, ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, डायलिसिस के दौरान मरीजों को सुविधापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने सहित सभी प्रकार की आवश्यक लेबोरेटरी जांच सुविधा उपलब्ध कराने आदि के संबंध में विस्तार से दिशा-निर्देश दिए तथा जन सामान्य को दी जा रही सेवाओं की मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली। सीएमएचओ के भ्रमण के दौरान सिविल सर्जन डॉ एपी सिंह, डॉ अंकित जैन, डॉ जीवन चौहान, डॉ निर्मल जैन, डॉ प्रणव मोदी, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे!

IMG 20260624 WA0099