WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

CM’s Complaint to Governor : कांग्रेस MLA ने राज्यपाल से CM के उपेक्षापूर्ण व्यवहार की शिकायत की!

मुख्यमंत्री ने BJP सांसदों से 50 करोड़ और विधायकों से 15 करोड़ के प्रस्ताव मांगे, कांग्रेस से नहीं!

WhatsApp Image 2024 02 08 At 7.17.32 PM

CM’s Complaint to Governor : कांग्रेस MLA ने राज्यपाल से CM के उपेक्षापूर्ण व्यवहार की शिकायत की!

Bhopal : कांग्रेस के विधायकों ने आज राज्यपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की शिकायत कर उपेक्षा और नियम उल्लंघन का आरोप लगाया। विधायकों का आरोप है कि मुख्यमंत्री पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक दल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए भाजपा सांसदों से 50 करोड़ रुपए और विधायकों से 15 करोड़ रुपए तक के प्रस्ताव मांगे गए। जबकि, कांग्रेस के सांसद और विधायकों से ऐसे कोई प्रस्ताव नहीं मांगे, जो उपेक्षा के साथ पक्षपात भी है।

WhatsApp Image 2024 02 08 at 7.17.20 PM

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्यपाल के नाम लिखे पत्र में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करने और भय या पक्षपात, अनुराग या द्वेष के बिना, सभी प्रकार के लोगों के प्रति संविधान और विधि के अनुसार न्याय करने की शपथ ली है। उनके द्वारा भाजपा सांसदों से 50 करोड़ और भाजपा विधायकों से 15 करोड़ रुपए तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। कांग्रेस विधायकों से ऐसे कोई प्रस्ताव नहीं मांगे गए।

WhatsApp Image 2024 02 08 at 7.18.25 PM

उनका यह व्यवहार उपेक्षापूर्ण और पक्षपात पूर्ण है। उनके द्वारा ली गई शपथ का खुला उल्लंघन है। यह डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जी द्वारा बनाए भारत के संविधान का अपमान भी है। राज्यपाल से निवेदन है मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे पक्षपात और उनके द्वारा ली गई शपथ का उल्लंघन करने के लिए तत्काल कार्यवाही करके कांग्रेस के विधायकों को अपना संरक्षण देने की कृपा करें।