कलेक्टर साइकिल से अकेले निकल पड़े शहर भ्रमण पर, अधिकारियों की ली क्लास

चर्चा का विषय बना कलेक्टर का साइकिल भ्रमण

1832

छतरपुर से राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: मध्य प्रदेश में छतरपुर के कलेक्टर संदीप जी आर का आज सुबह साइकिल से शहर भ्रमण चर्चा का विषय बना हुआ है।

कलेक्टर अपने बंगले से आज सुबह अकेले ही साइकिल से निकले और उन्होंने लोगों से सीधा संवाद किया वह कई दुकानों पर भी रुके और जिला चिकित्सालय पहुंचे।

WhatsApp Image 2022 02 08 at 12.44.38 AM 1

चिकित्सालय में उन्होंने मरीजों और स्टाफ से रूबरू बातचीत की और वहां की समस्याओं को जाना। उन्होंने इस दौरान यातायात, अतिक्रमण अन्य स्थितियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2022 02 08 at 12.48.45 AM

कलेक्टर संदीप जी.आर. तड़के सुबह साईकिल चलाते शहर में भ्रमण करते देखे गए। दरअसल वह कल की गई शहर के महोबा रोड पर अतिक्रमण की कार्यवाही का जायजा लेने निकले थे। कलेक्टर का साईकिल भ्रमण अब शहर और जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

● जनआरोप थे चर्चा में..

जन आरोप थे कि CMO और तहसीलदार द्वरा पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए अतिक्रमण की कार्यवाही की है। और कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी भनक कलेक्टर को लगी थी और इसी का जायज़ा लेने वह साईकिल से अकेले घूमने जायजा लेने निकले हैं।

● कलेक्टर का औचक निरीक्षण..

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर आज सुबह शहर में साइकिल से भ्रमण करते देखे गये जहां वह यातायात और अतिक्रमण अन्य स्थितियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आये। कलेक्टर का यह औचक निरीक्षण था। मामले की जानकारी लगते ही इस दौरान, SDM, CMO, तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया और आस-पास नजर आया|

 

● कलेक्टर के आदेश पर हटाया जा रहा अतिक्रमण..

कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार और नगर पालिका CMO ने शहर के महोबा रोड़ पर फैले अतिक्रमण को हटवाया था जिस पर कि अतिक्रमण हटाने में पक्षपात पूर्ण कार्यवाही के आरोप लग रहे थे। जिसकी कलेक्टर को भनक लगी और उन्होंने औचक निरीक्षण किया।

● अतिक्रमण के चपेट में 8 हाईवे और मुख्य शहर..

बता दें कि हाईवे किनारे फैले भारी अतिक्रमण को हटाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। जिसपर कलेक्टर संदीप जीआर ने नगर पालिका CMO ओमपाल सिंह भदोरिया को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। जिसपर शहर के महोबा रोड पर CMO, तहसीलदार, पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका आमला ने पहुंचकर हाईवे किनारे फैले अतिक्रमण को हटाया।