WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Collector on Bicycle : सेहत और पर्यावरण के लिए कलेक्टर साइकिल से दफ्तर पहुंचे!

स्टाफ को भी साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया, सप्ताह में एक दिन जरूर चलाएं!

Collector on Bicycle : सेहत और पर्यावरण के लिए कलेक्टर साइकिल से दफ्तर पहुंचे!

Agar Malwa (MP) : यहां के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े कुछ अलग हैं। जाने माने लेखक और पर्यावरण के प्रति समर्पित ये आईएएस अधिकारी सामाजिक नवाचार के लिए भी जाने जाते हैं। अभी वे इस बात के लिए चर्चा में आए कि लोगों ने उनका अनूठा अंदाज देखा जो कभी इस ओहदे के किसी अधिकारी में नजर नहीं आया। वे सामाजिक चेतना और पर्यावरण जागरूकता जगाने के लिए साइकल पर ऑफिस पहुंचे।

कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने के मकसद से अपने बंगले से साइकिल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस बारे में बताया कि वे पर्यावरण के प्रति गंभीर हैं और साथ ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी साइकिल चलाना जरूरी है। कलेक्टर का साइकिल चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

IMG 20230302 WA0060

उन्होंने यह भी कहा कि वाहनों से होने वाले ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को रोकने के लिए जो भी संभव हो किया जाना चाहिए! साइकिल चलाना पर्यावरण से संरक्षण के साथ सेहत के लिए भी बहुत जरूरी है।

कलेक्टर ने कहा वाहनों के कारण सड़क दुर्घटएं भी बढ़ रही है। बाइक चलाने वालों का पूरा ध्यान मोबाइल पर लगा रहता है। वे निश्चित ही अनियंत्रित जीवनशैली जीते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्मचारियों को भी साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करेंगे और कोशिश करेंगे कि वे भी कभी कभी साइकिल से दफ्तर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण और सेहत के लिए एक साइकिल यात्रा भी निकालने की भी योजना बना रहे हैं।

सप्ताह में एक दिन साइकिल से दफ्तर आएं

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं अच्छी सेहत के लिए जरूरी है कि हम डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का उपयोग कम करें। सभी अधिकारी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल से कार्यालय आने की पहल करें। इससे उन्हें व्यायाम करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं निकालना पड़ेगा और वे स्वस्थ और फिट रहेंगे। सभी अधिकारी अपने स्तर से भी साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देकर एक अच्छा संदेश जनमानस को दें।