Conducting Rudrabhishek : बुधवार सुबह से नरसिंह वाटिका में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन

सावन सोमवार को भागीरथपुरा में हुए रुद्राभिषेक में 4000 लोगों ने भाग लिया!

354

Conducting Rudrabhishek : बुधवार सुबह से नरसिंह वाटिका में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन

Indore : विधायक संजय शुक्ला द्वारा बुधवार को सुबह से एरोड्रम रोड पर स्थित नरसिंह वाटिका में भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस रुद्राभिषेक में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक-9 के नागरिक भाग लेंगे। विधायक द्वारा सावन मास और अधिक मास के दौरान निरंतर भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 दिन तक चलेंगे।
इसमें सबसे पहली कड़ी के रूप में भागीरथपुरा में 1 दिन के रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा चुका है। अब दूसरी कड़ी के रूप में 19 जुलाई बुधवार से नरसिंह वाटिका में रुद्राभिषेक का आयोजन जाएगा। शुक्ला ने बताया कि नरसिंह वाटिका में यह आयोजन 27 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग दिन वार्ड क्रमांक 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 14 और 15 के नागरिक भाग लेंगे। इस आयोजन के दौरान आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है।

IMG 20230718 WA0012

सोमवार को विशाल रुद्राभिषेक
सावन सोमवार के अवसर पर विधायक संजय शुक्ला के द्वारा विशाल रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाग लेकर सैकड़ों नागरिकों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया। विधायक ने सोमवार को भागीरथपुरा में रुद्राभिषेक का आयोजन किया। इस आयोजन के लिए भव्य वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया। इस रुद्राभिषेक में भाग लेने के लिए घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिए गए और पंजीयन किया। इस आयोजन में भाग लेने के लिए बहुत से लोग जोड़े के साथ पहुंचे, तो बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं भगवान शिव की आराधना के लिए पहुंची। लोग अपने घरों मैं पूजा घर में विराजित भगवान शिव को भी लेकर आए। आयोजन स्थल पर विधायक संजय शुक्ला ने भी अपनी पत्नी अंजली शुक्ला के साथ बैठकर रुद्राभिषेक किया।

IMG 20230718 WA0013

अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण
आयोजन स्थल पर मौजूद विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ भक्तों से रुद्राभिषेक कराया गया। एक ही पंडाल में एक साथ बैठकर 4 हजार लोगों ने रुद्राभिषेक किया। आयोजन स्थल पर पूरी तरह से शिव भक्ति का माहौल बना हुआ था। इस आयोजन के दौरान रुद्राभिषेक में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों को हरिद्वार से सिद्ध कर लाए रुद्राक्ष भी वितरित किए गए। इसके साथ ही सभी के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई थी।