MP में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, दो बड़े नेता ज्वाइन कर सकते हैं बीजेपी

856

MP में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, दो बड़े नेता ज्वाइन कर सकते हैं बीजेपी

 

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर नाराज कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं की बीजेपी में शामिल होने की चर्चा सियासी गलियारों में चल रही है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति के बारे में बताया गया है कि उनकी भाजपा नेताओं से चर्चा चल रही है और वह शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के संपर्क में हैं और उनके माध्यम से वे भाजपा में प्रवेश पा सकते हैं।

बता दे की प्रजापति गोटेगांव से कांग्रेस के विधायक रहे हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। प्रजापति तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की कांग्रेस सरकार के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

IMG 20231018 WA0026 IMG 20231018 WA0025

कांग्रेस पार्टी के एक और बड़े नेता हैं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ तिवारी। इनके बारे में बताया गया है कि वे भी कभी भी भाजपा में प्रवेश पा सकते हैं। अगर भाजपा इनको अपनी पार्टी में लेने में सफल हो जाती है तो विंध्य में इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जाएगा। बताया गया है कि सिद्धार्थ तिवारी त्यौंथर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं।