
पढ़ना जारी रखें
पहले यह बैठक 24 मई को होने वाली थी, लेकिन तब इसे कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के कारण टाल दिया गया था। अब यह बैठक 29 मई को हो रही है। इस बैठक में मध्यप्रदेश के लिए चुनाव की रणनीति बनेगी। समझा जा रहा है कि मध्यप्रदेश में कर्नाटक फार्मूला लागू किया जाएगा।

कांग्रेस कर्नाटक फार्मूले को उन सभी राज्यों में लागू करेगी, जहां इस साल चुनाव होना है। ऐसे में दक्षिण के बाद से अब इसका सीधा असर उत्तर भारत की और होगा और मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। मध्यप्रदेश में किस तरह से भाजपा को घेरा जाए और उसके सॉफ्ट हिंदुत्व के मुद्दे को किस तरह से अपनी तरफ मोड़ा जाए, इसे लेकर कई तरह की रणनीतियां कांग्रेस हाईकमान बना रहा है।
इसी को लेकर अब मध्यप्रदेश के कांग्रेस दिग्गजों की बैठक 29 मई को होगी। पहले यह बैठक 24 मई को होने जा रही थी, लेकिन कर्नाटक के मंत्रिमंडल विस्तार के चलते इसे टाल दिया गया था। मध्यप्रदेश में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इस बड़ी बैठक में बहुत कुछ तय होने वाला है। 29 मई की इस बैठक में प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।