WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Congress’s Invitation to Varun : कांग्रेस ने वरुण गांधी को पीलीभीत से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया!

जानिए, कांग्रेस के किस नेता ने न्यौता दिया और क्या भरोसा दिलाया!

1014

Congress’s Invitation to Varun : कांग्रेस ने वरुण गांधी को पीलीभीत से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया!

 

New Delhi : भाजपा ने उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट से वरुण गांधी को टिकट नही दिया। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर से सांसद और निवर्तमान लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को यह न्योता दिया।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उन्हें कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए टिकट भी मिलेगा। अधीर चौधरी ने कहा है कि भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट इसलिए काटा, क्योंकि उनका गांधी परिवार से संबंध है। चौधरी ने कहा है कि वरुण बड़े नेता हैं। कांग्रेस का टिकट नहीं कटेगा। उललेखनीय है कि भाजपा ने वरुण गांधी का टिकट काटा पर मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट से टिकट दिया है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वरुण गांधी को कांग्रेस में आना तो चाहिए, उनके आने से खुशी होगी। बड़े दबंग नेता हैं, शिक्षित आदमी हैं। साफ सुथरी छवि है और गांधी परिवार से जुड़ाव भी है। इसीलिए उनको बीजेपी ने टिकट देने से इनकार किया है। इसलिए मुझे लगता है कि उनको आना चाहिए।
वरुण गांधी पिछले कुछ समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर थे। हाल में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा किया और नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की थी। लेकिन, पहले से इस बात की अटकलें थीं कि उनका टिकट काटा जा सकता है। अब उनकी जगह जितिन प्रसाद को उतारा गया है जो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री हैं।