अमृत काल में युवा नए भारत की नई दिवाली मनाएं

भारतीय जनता युवा मोर्चा के सचिव विराट सिंह

364

अमृत काल में युवा नए भारत की नई दिवाली मनाएं का चिंतन

IMG 20231115 WA0093

मेरा नया भारत अपनी नई पहचान और नए कीर्तिमानों के साथ बदल रहा है। ‘अप्प दीपो भव’ (स्वयं दीपक बनो) और स्वयमेव मृगेन्द्रता (आत्मनिर्भरता) का संदेश देने वाले हमारे देश का युवा वर्ग 75 सालों की आज़ादी के बाद भी मानसिक ग़ुलामी और सामाजिक कुरीतियों की ज़ंजीरों में जकड़ा हुआ है। आज भारतीय युवाओं की असीम शक्ति को राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से जोड़ने की जरुरत है। प्रबुद्ध वर्ग का युवा देश-विदेश में प्रगति और समृद्धि के नए अध्याय लिख रहा है। वहीं, मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्रों के युवा जीवन के बुनियादी साधनों के लिए संघर्षरत हैं। बीते 75 सालों में भारत प्रगति के रास्ते में कहां तक पहुंचा है, यह आत्ममंथन और आत्मावलोकन से हम सब जान सकते हैं। प्रगतिशील भारत के 75 साल पूरे होने और यहां के युवा, संस्कृति और सभ्यता का महापर्व दिवाली में उत्सव सिर्फ दीपकों, पटाखों, रोशनी की झालरों , झांकियों और कर्मकांडों तक और रंगोली तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक इत्यादि क्षेत्रों में उपलब्धियों को और कमियों को समझना भी जरूरी है।

इसी से प्रेरित होकर अगले 25 सालों में भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इसलिए कि कोई भारत से पूछे कि उसके पास क्या है, तो हम कहेंगे भारत के पास सबसे समृद्ध ज्ञान परंपरा के साथ युवा शक्ति की असीम प्रतिभाओं, संभावनाओं और अवसरों की शक्ति है। यह बल भारत का विशाल और सक्षम युवा वर्ग है। दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी वाले देश के रूप में भारत 3560 लाख युवाओं के साथ शीर्ष पर है। भारत की 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 25 साल से कम और 65% से अधिक जनसंख्या 35 वर्ष से कम आयु की है। भारत की विस्तारित अर्थव्यवस्था युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। देश की बेरोजगारी दर 6 सालों में सबसे निचले स्तर पर है। विकास का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों तक समान रूप से पहुंच रहा है। इससे गांवों और शहरों दोनों में अवसर बढ़ रहे हैं। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

भारत के हर युवा को अपने अंदर के ज्ञान, गुण और ऊर्जा का संचार देश और अपने समाज के हित के लिए करना है। जिसने भारत को उसकी विकास यात्रा में आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नए भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान को प्रगति की तरफ ले जाने वाली सभी चीजों का मूल रूप एक है। आज भारत एक परमाणु शक्ति होने के साथ ही बड़ी सैन्य शक्ति भी है। यही नहीं चांद और मंगल पर मानव मिशन भेजने वाले देशों की सूची में भारत का भी नाम शामिल कर लिया गया है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। युवा शक्ति को संतुलित और सही दिशा निर्देश की जरूरत है, संस्कृति और सभ्यता के साथ-साथ देश के प्रति देशभक्ति का भाव भारत के युवा को असल दिवाली की जगमग अनुभूति कराता है, हर युवा के अंदर राम राज्य के भावना ही नए भारत के महा संकल्प को साकार कर सकता है।

भारत को उसकी विकास यात्रा में आगे लाने में युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत 2.0 को सक्रिय करने के दृष्टिकोण को संभव बनाने की शक्ति और क्षमता भी इसी युवा वर्ग में है। मगर आज बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई भारतीय युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्याएं हैं। भारत अधिक कुशल कार्यबल तैयार कर रहा है जो महज यांत्रिकी, इंजीनियरों और प्रौद्योगिकी तक ही सीमित नहीं है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके विस्तार से युवाओं के लिए नई संभावनाएं और रास्ते खुले हैं। भारत को विश्व अर्थव्यवस्था में एक उभरती महाशक्ति माना जाता है। चाणक्य (कौटिल्य) के अर्थशास्त्र से प्रेरणा लेकर भारत नई वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मौलिक और स्थाई जगह बना चुका है। विकसित भारत बनाने का सपना अब साकार हो रहा है। चाणक्य और विवेकानंद की नीतियों से प्रेरित होकर बड़े -बड़े काम अंजाम देना हमारे देश के युवाओं का उद्देश्य होना चाहिए।

मौजूदा सरकार नई शिक्षा नीति और अधिक मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम और अन्य संस्थान खोलने और कौशल विकास के माध्यम से करोड़ों युवाओं को प्रशिक्षण देने के कार्यक्रम को चला रही है। साथ ही उन पारंपरिक क्षेत्रों के लिए भी प्रतिबद्ध है जो नौकरियां पाने में मदद और नए क्षेत्रों का निर्माण करते हैं जो रोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देते हैं। डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने वाली योजनाएं सरकार ने युवाओं के लिए बनाई है। ‘मेरा युवा भारत (माई भारत)’ की परिकल्पना युवाओं के विकास और युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एक महत्वपूर्ण, प्रौद्योगिकी संचालित सुविधा प्रदाता के रूप में की गई है।
युवा वर्ग अपनी काबिलियत से लगातार उन्नति और सफलता के परचम लहरा रही है और देश के विकास में सहयोग कर रही है। भारत आज एक बड़ी अर्थव्यवस्था और हर क्षेत्र में विकास वाला देश बन गया है। भारत सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ लगातार अपनी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सेवाएं पहुंचा रही है जिससे वर्तमान भारत की तस्वीर बदल गई है। आज भारत को दुनिया सम्मान की नजरों से देख रही है। अब ‘आजादी का अमृत काल’ हर युवा भारतवासी के लिए महत्वपूर्ण है।

युवा भारत है इस देश में युवा विचार का अवतरण होना और उनके नीतियों को ले कर चलना हमारे देश की युवा शक्ति का काम है! प्रगतिशील भारत 5 ट्रिलियन संभावनाओं का भारत तभी बनेगा जब देश का युवा अपने कर्म और मन से देश के साथ जुड़ेगा, हमारे देश के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगा तब जाकर असली दिवाली होगी। हर युवा भारत की बढ़ती आर्थिक शक्ति के साथ नई संभावनाओं और सफलताओं की दिवाली मनाएगा! राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि है साथियों क्योंकि जन्मभूमि भारत, मातृभूमि है, स्वर्गभूमि है, देवभूमि है। वह स्वर्णिम दिवाली का दिन होगा जब भारत का हर युवा सक्षम, कुशल और विश्व स्तर पर प्रतियोगी क्षमताओं से युक्त होगा। यह यात्रा लम्बी है और चुनौतियों से भरी है पर हमारा संकल्प भी हिमालय के शिखर जैसा है।