Control Room Shooting : TI और ASI के बीच कुछ तो ऐसा हुआ, जो अभी सामने नहीं आया! 

ASI पहले भी दूसरों पर प्रकरण दर्ज करवा चुकी, मामला पैसों के लेन देन का! 

1955

Indore : शुक्रवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में हुए गोलीकांड को लेकर कई कहानियां सामने आ रही है। भोपाल के TI हाकम सिंह पवार ने यहां आकर इंदौर में पदस्थ एएसआई रंजना खांडे को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि दोनों के बीच किसी कार का विवाद था। TI उस कार को ASI के नाम नहीं कर रहे थे।
ASI रंजना खांडे से उनके क्या संबंध थे, यह भी स्पष्ट नहीं हो रहा! लेकिन, घायल ASI का कहना है कि वे उसके पिता तुल्य थे। ASI मूलतः खरगोन जिले की रहने वाली हैं और 2014 में सीधी भर्ती में उनकी नियुक्ति हुई थी। पहली पोस्टिंग धार में 2018 में हुई थीं। धार में तैनाती के दौरान भी उन्होंने किसी महिला आरक्षक के भाई पर 376 (दुष्कर्म) का प्रकरण दर्ज करवाया था। इसके अलावा रंजना ने बुरहानपुर ,इंदौर, दमोह में कुछ लोगों पर 376 व 498 के प्रकरण दर्ज करवाए।
घायल महिला ASI का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें गोली कान के पास से छूकर निकल गई। उनके परिवार के लोग भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। रंजना को डॉक्टरों ने बोलने से मना किया है।

यह बोले पुलिस कमिश्नर
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम के पास यह घटना हुई है। TI की पोस्टिंग भोपाल में है, वे इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ ASI एक महिला के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ। इसमें ASI पर गोली चलाई गई और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है और वह बात भी कर रही हैंं। उनसे आगे की बातों की जानकारी ली जा रही है कि इस मुद्दे पर क्या अचानक विवाद हुआ। क्या घटनाक्रम रहा यह पता किया जा रहा है। TI हाकम सिंह पवार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से ही गोली मारी है साथ ही इस घटना से जुड़े बाकी तथ्यों की जानकारी ली जा रही है।

WhatsApp Image 2022 06 25 at 11.45.07 AM

करीब एक घंटे तक हुई बात
इस घटना से पहले परिसर के कॉफी हॉउस में TI हाकम सिंह और ASI रंजना के बीच करीब एक घंटा बात हुई। दोनों घटना से पहले कॉफी हाउस में बैठकर कॉफी पी रहे थे जिसकी पुष्टि CCTV से हुई। वहां से बाहर निकलते ही TI ने अपनी सर्विस पिस्टल से ASI रंजना खांडे पर फायर कर दिया और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे साफ है, कि दोनों के बीच ऐसी कोई ऐसी बात हुई, जिससे TI अपना आपा खो बैठे और इस घटना को अंजाम दिया। अंदेशा ये भी लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि किसी बात को लेकर रंजना खांडे को ब्लैकमेल कर रही हो, जिस कारण TI हाकम सिंह ने यह कदम उठाया।

TI की तीसरी पत्नी है रेशमा शेख
रेशमा शेख ने बताया कि मैं बेटमा में रहती हूं। 8 साल पहले हाकम सिंह की पोस्टिंग गौतमपुरा में थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात हाकम सिंह से हुई थी। मुलाकात बढ़ती गई और एक दिन हमने शादी कर ली। हाकम सिंह ने दो शादियां और की थीं। मैं उनकी तीसरी पत्नी थी। उज्जैन के पास तराना की रहने वाली लीलावती उनकी पहली पत्नी है। लीलावती से कोई संतान नहीं होने के बाद हाकम सिंह ने सीहोर की रहने वाली सरस्वती से शादी की। सरस्वती से दो बच्चे हैं। बेटा मयंक और बेटी नेहा सीहोर के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2022 06 25 at 11.45.05 AM
हाकम सिंह ने जिस ASI रंजना को गोली मारी, उसके बारे में मुझे बताया था। वह कई दिनों से उन्हें परेशान कर रही थी। इन्वेस्टमेंट के नाम पर हाकम सिंह ने रंजना से 5 लाख रुपए का सोना लिया था। उन्होंने कई बार इस बारे में मुझे बताया। वो रुपए की मांग कर रही थी। हाकम सिंह ने मुझसे रुपए मांगे। मुझसे उनकी परेशानी देखी नहीं गई, तो मैंने प्लॉट और जेवर गिरवी रखकर 5 लाख का इंतजाम किया और हाकम सिंह को दिए। इसके बाद शुक्रवार को मुझे ये खबर मिली।