
Big Action of EOW: MPEB के एडिशनल CE और EE को ₹25000 की रिश्वत लेते पकड़ा,ठेकेदार से 10 लाख रुपए के भुगतान के लिए रिश्वत की, की थी मांग
Big Action of EOW: EOW की जबलपुर टीम ने आज जबलपुर में MPEB के एडिशनल CE और EE को ₹25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। एक ठेकेदार से 10 लाख रुपए के भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।
EOW से प्राप्त जानकारी के अनुसार एडिशनल CE प्रहलाद मर्सकोले को 10000 और चंद्रशेखर मेहरा को ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
इस संबंध में EOW से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अशोक कुमार द्विवेदी निवासी गुप्तेश्वर जबलपुर द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर को एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि ग्राम बचैया तहसील बहोरीबंद जिला कटनी में जूनियर इंजीनियर के कार्यालय के निर्माण कार्य की राशि 10 लाख रुपए का भुगतान करने हेतु चंद्रशेखर मेहरा EE सिविल द्वारा ₹20000 और प्रहलाद मर्सकोले अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वारा ₹30000 रिश्वत की मांग की जा रही है।
सत्यापन करने पर रिश्वत की मांग सही पाई गई। जिसमें से एक आरोपी चंद्रशेखर मेहरा द्वारा प्रार्थी को ₹5000 की रिश्वत राशि पहले से ही दी जा चुकी थी। EOW जबलपुर की टीम ने आज कार्रवाई करके दोनों अधिकारियों प्रहलाद मर्सकोले अतिरिक्त मुख्य अभियंता को नगद राशि ₹10000 और चंद्रशेखर मेहरा कार्यपालन यंत्री EE को ₹15000 की राशि की रिश्वत की दूसरी किस्त लेते हुए उनके कार्यालय में एक साथ रंगे हाथों पकड़ा।
बताया गया है कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज कार्यवाही की जा रही है।





