WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Corona Alert: पिछले 24 घंटे में MP में मिले 17 मामले, भोपाल में सर्वाधिक 8

Corona Alert:

Corona Alert: पिछले 24 घंटे में MP में मिले 17 मामले, भोपाल में सर्वाधिक 8

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 17 नए मामले आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8 मामले भोपाल में आए हैं। इसके अलावा इंदौर में 6 मामले आए हैं।
इस प्रकार भोपाल और इंदौर कोरोना के मामले में फिर से हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज भोपाल में मीडिया को बताया कि विगत 24 घंटे में 53 हजार 571 लोगों की कोरोना जाँच की गई है। इनमे 17 पॉजिटिव केस आए हैं। वर्तमान में 138 एक्टिव केस हैं। इन 24 घंटों के दौरान 13 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। हम फिर भी काफी एहतियात बरत रहे हैं। राज्य की सीमा से लगे प्रदेशों में विशेष चौकसी बढ़ाई जा रही है।

coronavirus02

Also Read:Omicron Variant : कोरोना से कम घातक है ओमिक्रोन वेरिएंट