Corona Attack : विदेश से आए 3 पॉजिटिव, Omicron का संदेह

आज फिर 10 नए संक्रमित सामने आए, 17 दिन में 109 मरीज बढे

653
Corona Alert:

Indore : दिसंबर में 17 दिन में 109 संक्रमित सामने आए। दो दिन 8 मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को तीसरे दिन 10 नए संक्रमित आए। केरल से लौटे दंपत्ति पॉजिटिव मिले। यूके और अमेरिका से आए दो युवक व एक युवती के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया। इनमें ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए इनके सैंपल अरबिंदो मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। तीनों का इलाज MRTB अस्पताल में चल रहा है।
विदेश से आने और लक्षण ओमिक्रॉन मरीजों जैसे दिखने के कारण एहतियात बरती जा रही है। गुरुवार को 54 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में किसी भी मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई। ओमिक्रॉन का प्रभाव फरवरी से नजर आ सकता है। ट्रैवलिंग से इसका फैलाव हो रहा है। सतर्कता इसलिए जरूरी है कि अभी कोरोना से बच्चे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
इंदौर में 24 घंटे में कोरोना के 10 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दो दिन से लगातार 8 मरीज आ रहे थे। दिसंबर के 17 दिन में 109 मिल चुके हैं। ठीक होने पर शुक्रवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।अब एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हो गई है। 1 साल से 16 साल उम्र के 15 बच्चे भी पॉजिटिव आए। 10 ठीक हो चुके हैं। 5 अभी एडमिट हैं। सभी एसिम्प्टोमैटिक हैं। नए संक्रमितों में शुक्रवार को केरल से एक हफ्ते पहले लौटे दंपती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
CMHO डॉ बीएस सेत्या के मुताबिक शुक्रवार को 6748 सैम्पल टेस्ट किए गए थे। इनमें 6732 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इंदौर में अब तक 153461 पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 151992 स्वस्थ हो चुके हैं। जो 10 नए मरीज मिले हैं, उनके घरों पर जाकर उनकी कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री निकालने के साथ उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराएगी। इसके साथ ही उनके परिवार व नजदीकी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।