कोरोना संक्रमण – लगातार चौथे दिन पॉजिटिव मिले

536
Corona Alert:

मंदसौर से डॉ. घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले में कोरोना पुनः प्रसारित होने लगा है। शनिवार को प्राप्त अंतिम रिपोर्ट में 4 पॉजिटिव मिले। जिस में एक्टिव मरीज़ बढ़कर 15 हो गये हैं। लगातार चौथे दिन जांच में पॉजिटिव पाए गए। कुछ संदिग्ध रोगियों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राठौर द्वारा प्रदत्त जानकारी मुताबिक शनिवार को 385 जांच रिपोर्ट आरटीपीसीआर में 4 रोगी पॉजिटिव हैं। तीन लाख से अधिक सेम्पल लिए गए हैं।

एक्टिव मरीज़ नगर एवं जिले के हैं, शनिवार की रिपोर्ट में एक महिला एवं तीन पुरुष हैं। एक युवक की आयु मात्र 28 वर्ष बताई है।

मरीजों में बापूनगर, खिलचीपुरा, अभिनंदन नगर, सिद्धचक्र विहार, बोहरा बाखल आदिनाथ विहार आदि क्षेत्र शामिल हैं।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अपील कर रहा है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। प्रतिबंधात्मक धारा 144 प्रभावशील है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना भी लागू है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, गौतम सिंह (कलेक्टर, मंदसौर)-

 

कलेक्टर गौतम सिंह ने कहा है कि सावधानी बरतें, चिकित्सा सुविधाओं को तैयार किया गया है। तनिक लक्षण लगे तत्काल उपचार लेवें। फ़ीवर क्लीनिक चालू हैं। अबतक 9076 पॉजिटिव मिले इनमें 8934 ठीक हुए हैं। जिले में 130 लोगों की मृत्यु कोरोना से होना बताया है।

सार्वजनिक कार्यक्रम, जुलूस, धरना, प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में प्रथम डोज वैक्सीन के 10 लाख से अधिक और 9 लाख 74 हजार के लगभग सेकेंड डोज़ टिके लगाए गए हैं। 15-18 आयु वर्ग के किशोरावस्था बालक बालिकाओं को 53 हजार से अधिक प्रथम डोज़ लगा है।