WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की स्वास्थ्य सेवाएं सराहनीय बोले SP अमित कुमार, संस्था ने किया SP का सम्मान!

WhatsApp Image 2026 07 03 At 18.19.02

महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की स्वास्थ्य सेवाएं सराहनीय बोले SP अमित कुमार, संस्था ने किया SP का सम्मान!

Ratlam : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल द्वारा एसपी अमित कुमार को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं टीम द्वारा AI और Digital Tool का सदुपयोग कर कई अपराधिक प्रकरणों में शीघ्रता से अपराधियों तक पहुंचकर कार्यवाही करने और पकड़ने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है जो निश्चित ही सराहनीय एवं स्वागत योग्य है।

WhatsApp Image 2026 07 03 at 18.18.24

इस अवसर पर एसपी अमित कुमार ने महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल की स्वास्थ्य सेवाओं को सराहनीय बताया और शीघ्र ही पुलिस लाइन में पुलिस स्टाफ और उनके परिवारों के लिए वर्षा जनित रोगों के निवारण हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आग्रह किया जिसे महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के प्रतिनिधि मंडल ने सहर्ष स्वीकार किया। इस अवसर पर एसपी अमित कुमार से रतलाम शहर की ट्रैफिक की समस्याओं एवं पार्किंग को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई और संस्था अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, बीके महेश्वरी, प्रशांत छाजेड़, संजय जैन द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए जिस पर विशेष रूप से उपस्थित CSP विवेक कुमार एवं Trefic DSP आनंद सोनी ने शीघ्रता से लागू करने एवं ट्रैफिक तथा पार्किंग संबंधित समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। संस्थापक सचिव महेंद्र छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया!