
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न जिलों के लंबित प्रकरणों में शासन से दो करोड़ रुपए से अधिक आर्थिक सहायता दिलायी
पिछड़े वर्ग,एससीएसटी सहित अन्य मामलों का निराकरण किया
आयोग अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंटकर जानकारी पत्रक सौंपा
वरिष्ठ पत्रकार डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
भोपाल। प्रदेश में मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष एवं विभिन्न जिलों में गठित आयोग मित्र माध्यम से मानव अधिकार से जुड़े मामलों में निराकरण किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने भोपाल में डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश से सौजन्य भेंट कर जानकारी साझा की।
आयोग अध्यक्ष डॉ. सिंह द्वारा मुख्यमंत्री जी को आयोग की गतिविधियों संबंधी त्रैमासिक न्यूजलेटर पत्रिका भेंट कर चर्चा में म.प्र. मानव अधिकार आयोग की सक्रियता से विभिन्न जिलों में लंबित आम नागरिकों को आर्थिक सहायता के प्रकरणों के निराकरण द्वारा शासन से 2 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान होने एवं अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े वर्गों के जनहित व मानव अधिकार संबंधी मामलों के निराकरण की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री जी एवं आयोग अध्यक्ष डॉ सिंह के बीच मानव अधिकार से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।





