WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पहली बारिश में डूबी निगम की तैयारी, मंदिर डूबा गटरों के पानी में!

पहली बारिश में डूबी निगम की तैयारी, मंदिर डूबा गटरों के पानी में!

Ratlam : शुक्रवार सुबह हुई 1 घंटे की बारिश में चारों तरफ पानी ही पानी और किचड़ ही किचड़ देखने को मिला। सड़कें डूब गई तो लोगों के घरों में 2 से 3 फीट पानी भर गया। सबसे बड़ी बात तो शहर के खेरादीवास क्षेत्र स्थित मौजी शंकर महादेव मंदिर में गटर का पानी भर गया। इसे देखकर श्रद्धालुओं ने आक्रोश में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय पार्षद को खरी-खोटी सुनाई। तब क्षेत्र में निगम का अमला मुस्तैद हुआ और जेसीबी मशीन से किचड़ को साफ किया। प्री-मानसून की महज 2.5 इंच बारिश ने ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी।

IMG 20240622 WA0017

गुरुवार, शुक्रवार की दरमियानी रात 3-30 बजे से बुंदाबांदी के साथ बारिश की शुरुआत हुई जो सुबह 5-30 बजे से 6-30 बजे तक जारी रही और इस 1 घंटे में ही शहर के कईं क्षेत्र में पानी भर गया। इससे लोगों को नूकसान उठाना पड़ा। 20 दिन पहले निगम ने आपदा प्रबंधन समिति बनाई थी और शहर में नालों की सफाई शुरू की इसके बाद भी लोगों के घरों में पानी भर गया।

IMG 20240622 WA0019

शहर के रविदास चौक, टाटानगर, सज्जन मिल रोड़, बरबड़ रोड़, चौमुखी पुल इन क्षेत्रों के रहवासियों को परेशान होना पड़ा। रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद और निगम की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठाए। संत रविदास चौक से करमदी की और 50 से अधिक घरों और दुकानों में पानी भर गया था। रहवासियों ने नाराजगी जताई थी और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मोबाइल पर सूचना दी गई उन्होंने तत्काल निगम की टीम को क्षेत्र में भेजा और निगम कर्मचारियों ने चोक नाले को व्यवस्थित किया। क्षेत्रीय लोगों ने यहां शाम को नाराजगी जताते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी। टाटानगर गली नम्बर 4 में 12-15 घरों में 2 से 3 फीट पानी भर गया, अलसुबह से ही क्षेत्रीय रहवासियों को मुसीबत से सामना करते देखा गया। लोगों को घरों से पानी निकालते देखा गया। क्षेत्रीय पार्षद मनोहर सोनी ने 3-4 दिनों में समस्या हल करने की बात कही।

बता दें कि अभी तो बारिश की शुरुआत हैं निगम प्रशासन को अभी भी शहर के कई इलाकों में निगम कर्मचारियों को निर्देश देकर नालों की सफाई करवाई जाना चाहिए। अभी तो महज साढ़े 3 पोने 4 इंच बारिश ही हुई हैं।