WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: आज बिहार में भारी बारिश, MP में जून 30, जुलाई 01 को भारी बारिश, चक्रवात मेक्खला आज 100 km की रफ्तार में आएगा

16

Weather Update: आज बिहार में भारी बारिश, MP में जून 30, जुलाई 01 को भारी बारिश, चक्रवात मेक्खला आज 100 km की रफ्तार में आएगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ हल्का हुआ है। आज पाकिस्तान से राजस्थान में बादल घुसते हुए पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश करेंगे। दोपहर बाद आंशिक असर दिल्ली, उत्तराखंड में भी हो सकता है।

बिहार में आज बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का अंदेशा है। खासकर दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, पटना आदि में तेज बारिश होगी। यूपी में मौसम गर्मी का रहेगा, कल से पश्चिम द्वार से बारिश की संभावना बन सकती है।

मध्य प्रदेश में बादल बिखरे हुए हैं। कहीं कहीं बारिश की संभावना रहेगी। बादलों के चलते उमस रहेगी। 23 जून से पूर्वी छोर से मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी, जब पश्चिमी हवाओं का दबाव घटकर दक्षिण -पूर्वी हवाओं से बढ़ेगा। 26/27 जून से मानसून सक्रिय होगा और 30 जून से 1 जुलाई के मध्य भारी बारिश की संभावना रहेगी।

मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। मुंबई सहित महाराष्ट्र के पश्चिमी भाग में भी 29 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में उत्तरी भाग में मानसून चाल पकड़ रहा है जो उड़ीसा, छग, दक्षिण राज्यों में बादलों को सक्रिय कर रहा है। आज आंध्रा में तेज बारिश हो सकती है।

फिलीपींस के समुद्र में तेजी से पनपे और पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहे चक्रवात का नाम मेक्खला रखा गया है जो 55 km से बढ़ते हुए 75 होकर आज रात तक सीधे 100 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ जाएगा। 22 जून को बेहद उग्र होगा जब वह ताइवान के नजदीक पहुंचेगा। गुरुवार को इसके बिखरने की स्थिति बन सकती है।