WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Crazy Lover : ऐसा साइको जो लड़कियों को राह चलते अपने प्राइवेट पार्ट दिखाता 

चार थानों की पुलिस को थी इस सिरफिरे की तलाश

1873
hatya

Indore : पुलिस ने एक सिरफिरे युवक को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया, जो राह चलती लड़कियों को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता और अश्लील इशारे करता था। एक छात्रा ने इस आरोपी का वीडियो बनाया और पुलिस दे दिया। चार थानों की पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिसकर्मी इस सिरफिरे का मोबाइल देखकर हैरान रह गई, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

DCP जोन-4 राजेश सिंह ने बताया कि अश्लील इशारे करने वाले आरोपी का नाम महेश शर्मा है और वह पद्मालय कॉलोनी, शिक्षक नगर में रहता है।  पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेश राजबाड़ा के पास किसी दुकान का कर्मचारी है। वह कुछ दिनों से जूनी इंदौर और MOG लाइन पर लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाता था और गंदे इशारे करता था। आरोपी की गिरफ्तार न्यू GDC कॉलेज के पास हुई।

ऐसे पहचानकर पकड़ाया 
पुलिस ने बताया कि आरोपी महेश के खिलाफ शिकायत 21 जनवरी को हुई। एक छात्रा ने आरोपी का VIDEO बनाकर पुलिस को दे दिया। हालांकि, पुलिस उस VIDEO से आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। ये बात जब छात्रा को पता चली तो उसने दोबारा दो दिन बाद लड़के की गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जिले के मल्हारगंज, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और छत्रीपुरा थानों की पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

इसलिए चौंकी महिला पुलिस 
जानकारी के मुताबिक, छत्रीपुरा पुलिस महेश शर्मा से पूछताछ करने जूनी इंदौर थाने गई थी। वहां जब महिला सब इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल लिया और डाटा देखा तो चौंक गई। आरोपी के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो थे. उसने कॉलेज की कई लड़कियों के वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किए थे। पुलिस के मुताबिक वह पूरी तरह साइको लगता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। DCP झोन-4 राजेश सिंह ने बताया कि अश्लील हरकत करने वाले आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।