Cricketer Marriage : ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा शादी के बंधन में बंधे, टीम से छुट्टी लेकर शादी की!

उत्कर्षा भी महाराष्ट्र से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुकी!

922
Cricketer Marriage

Cricketer Marriage : ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा शादी के बंधन में बंधे, टीम से छुट्टी लेकर शादी की!

Mahakaleshwar : टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार 3 जून को उत्कर्षा पवार से महाबलेश्वर में शादी कर ली। ऋतुराज ने जिससे शादी रचाई वे खुद भी महाराष्ट्र से महिला क्रिकेटर है। उन्होंने महाराष्ट्र से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। दोनों के बीच अफेयर की बात आईपीएल के दौरान ही सामने आई। फाइनल मैच के बाद मैदान में उत्कर्षा ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी पड़े।

Also Read: Chances of Rain for Four Days : आज से चार दिन तक इंदौर में बारिश होने के आसार!

Cricketer Marriage : ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा शादी के बंधन में बंधे, टीम से छुट्टी लेकर शादी की!

ऋतुराज गायकवाड़ ने शादी की फोटो शेयर कर ये खुशखबरी दी। उन्होंने शादी के लिए ही टीम इंडिया से छुट्टी ली थी। ऋतुराज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मैच खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल (लंदन) के मैदान पर ये बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस सबके बीच टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने शादी कर ली है।

Also Read: Ropeway Wire Breaks, 6 Stranded : आंधी-बारिश से माता टेकरी के रोप-वे का तार टूटा, 6 लोग फंसे!

Cricketer Marriage : ऋतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा शादी के बंधन में बंधे, टीम से छुट्टी लेकर शादी की!

उत्कर्षा पवार एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। 24 साल की उत्कर्षा पुणे की रहने वाली हैं और खुद भी महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं। उत्कर्षा दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करती हैं। वह 2021 में लिस्ट-ए क्रिकेट खेल चुकी हैं। इसके बाद से टीम में मौका नहीं मिला। वे फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। ऋतुराज और उत्कर्षा आईपीएल 2023 फाइनल के बाद साथ नजर आए थे।