Cruelty on Maid : नौकरानी पर दरिंदगी करने वाली बीजेपी नेत्री गिरफ्तार!

1452

Cruelty on Maid : नौकरानी पर दरिंदगी करने वाली बीजेपी नेत्री गिरफ्तार!

 

Ranchi : क्रूरता और अमानवीयता की एक सीमा होती है! पर, झारखंड की एक बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा ने अपनी एक आदिवासी बंधक नौकरानी पर इतने जुल्म किए कि ये सारी सीमाएं टूट गई। जब इस बीजेपी नेत्री के बेटे को भी यह अच्छा नहीं लगा तो उसने अपने दोस्त को ये जानकारी दी और पुलिस तक पहुंची। आज पुलिस ने सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भी राज्यपाल रमेश बैस के निर्देश पर हुई है। क्योंकि, उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।
पुलिस ने आदिवासी महिला के साथ क्रूरता करने के आरोप में बीजेपी ने भी इस महिला नेत्री को पद से निलंबित कर दिया। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी ही नौकरानी के साथ मारपीट की है। इस मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी। सीमा पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं।
आदिवासी महिला सुनीता खाखा पिछले 8 साल से सीमा के घर में काम करती थी। पुलिस ने जब महिला को उसके घर से छुड़ाया तो उसकी हालत काफी खराब थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से ही नौकरानी का एक वीडियो हुआ, जिसमें वो अपने साथ हुई दरिंदगी को बयां करती दिख रही है। आदिवासी महिला ने आरोप लगाया कि सीमा पात्रा अक्सर लोहे की छड़ और डंडे से उसे पीटा करती थी। अधिक गुस्सा हो जाने पर गर्म चिमटे और छोलनी से दागा करती थी। उसे सीमा ने दो साल से घर में कैद रखा था। पिटाई के कारण उसके कई दांत टूट गए हैं।

कमरे में बंद रखती थी मैडम
सुनीता ने अपने बयान में बताया था कि वह गुमला जिले की रहने वाली थी। मैडम सीमा पात्रा के दो बच्चे हैं। बेटी की दिल्ली ने जॉब करती है। सुनीता ने बताया कि उसे इस तरह से प्रताड़ित किया जाता था कि वह रो-रोकर पूरा दिन बिताती थी। सुनीता ने बताया कि मैडम उसे काफी प्रताड़ित करती थी। उसे खाना नहीं दिया जाता था। उसे कमरे में बंद कर रखा गया था। बिना बात के उसके साथ मारपीट की गई। हद तो तब हो गई थी जब मैडम ने जीभ से पेशाब साफ करवाई।
बेटे ने खोला राज
पीड़ित सुनीता का मदद सीमा पात्रा के बेटे ने ही की थी। सुनीता के साथ क्रूरता जब उसे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने अपने एक दोस्त से मदद मांगी, उसी दोस्त ने झारखंड पुलिस को जानकारी दी और सुनीता को वहां से छुड़ाया गया।
राज्यपाल भी एक्शन में
इस मामले को लेकर हंगामा मचा तो बीजेपी ने सीमा को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कार्रवाई नहीं करने पर राज्यपाल ने भी पुलिस से रिपोर्ट मांगी। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि रमेश बैस ने सुनीता को प्रताड़ित किए जाने की खबर का संज्ञान लिया है। बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक से पूछा है कि पुलिस द्वारा अब तक दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। राज्यपाल ने पुलिस की ढिलाई पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की है। इसके बाद बुधवार सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रांची छोड़ने की कोशिश में पकड़ा
मामला सामने आने के बाद सीमा पात्रा रांची छोड़कर भागने की कोशिश में थी। इसके बाद अरगोड़ा पुलिस की टीम ने रांची छोड़ने से पहले ही बुधवार सुबह करीब 4 बजे उसे अरेस्ट कर लिया। बता दें कि मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस सीमा पात्रा की तलाश कर रही थी। मंगलवार को सुनीता का बयान कोर्ट में दर्ज करवाया गया था।