Cyrus Mistry Passes Away : मुंबई के निकट TATA Sons के पूर्व चैयरमेन साइरस मिस्त्री का निधन!

1178

Cyrus Mistry Passes Away : मुंबई के निकट TATA Sons के पूर्व चैयरमेन साइरस मिस्त्री का निधन!

Mumbai : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई के निकट एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का भी निधन हो गया था। साइरस और उनके पिता के निधन के बाद उनके परिवार में उनकी मां पाट्सी पेरिन डुबास, शापूर मिस्त्री के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं।

 

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे साइरस

दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा सन्स के चैयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद साइरस मिस्त्री को यह पद सौंपा गया था। चार साल बाद 24 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स ने ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया था। उनकी जगह रतन टाटा को अंतरिम चेयरमैन बनाया गया। 12 जनवरी 2017 को एन चंद्रशेखरन टाटा सन्स के चेयरमैन बनाए गए थे।

इस विवाद को लेकर टाटा सन्स का कहना था कि मिस्त्री के कामकाज का तरीका टाटा सन्स के काम करने के तरीके से मेल नहीं खा रहा था। इस वजह से बोर्ड के सदस्यों का मिस्त्री पर से भरोसा उठ गया था। टाटा के 150 साल से भी ज्यादा समय के इतिहास में साइरस मिस्त्री छठे ग्रुप चेयरमैन थे।