DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाने को मंजूरी, 4% भत्ता बढ़ा!

3334

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़ाने को मंजूरी, 4% भत्ता बढ़ा!

New Delhi : केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा दिया। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। केंद्रीय कर्मचारियों को 42% की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। इसे मार्च की सैलरी के साथ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) को 4% बढाने को मंजूरी दी। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की बढी हुई दरें लागू होंगी। कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एरियर मिलेगा। इससे सरकार पर हर साल 12815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा।

शुक्रवार शाम केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में DA Hike का ऐलान किया गया। कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की गई। AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। इसे हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। जनवरी के लिए महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा हुआ, इसे जनवरी से लागू किया जाएगा। जनवरी से पहले तक 38% की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था। मार्च में इसका ऐलान होने की वजह से जनवरी और फरवरी का एरियर भी दिया जाएगा।

मार्च के वेतन के साथ भत्ता मिलेगा 

महंगाई भत्ते को औपचारिक मंजूरी का ऐलान हो गया है, इसे बढ़ाकर 42% किया जाएगा. कैबिनेट की मंजूरी के तुरन्त बाद वित्त मंत्रालय इसे नोटिफाई करेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान होगा। मार्च की सैलरी में नए महंगाई भत्ते का भुगतान होना तय है।

दो महीने का DA एरियर 

वित्त मंत्रालय जब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को नोटिफाई करता है तब से भुगतान शुरू हो जाता है। माना जा रहा है मार्च की सैलरी में इसका भुगतान होगा। लेकिन, 4% की बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ते (DA) को जनवरी 2023 से लागू माना जाएगा। इस स्थिति में कर्मचारियों को 2 महीने का एरियर (DA Arrear) मिलेगा। पे-बैंड तीन पर कुल बढ़ोतरी 720 रुपए प्रति महीना होना है। मतलब जनवरी और फरवरी का 720X2=1440 रुपए का एरियर भी उनको मिलेगा। ये बढ़ोतरी बेसिक सैलरी पर की जाएगी।