WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

DA Notification : केंद्रीय कर्मचारियों को कभी भी खुश खबरी, DA का नोटिफिकेशन जारी!

बढ़ा हुआ भत्ता एक जुलाई से लागू, कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा

Promotion Gift

DA Notification : केंद्रीय कर्मचारियों को कभी भी खुश खबरी, DA का नोटिफिकेशन जारी!

New Delhi : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पूर्व पेंशनरों के खाते में जल्दी ही डीए (DA) का पैसा आने वाला है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते उनकी महंगाई भत्ते यानी DA में 4% बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब इस बारे में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया। बढ़ा हुआ भत्ता एक जुलाई से लागू होगा। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा।
नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही कर्मचारियों के खाते में DA की बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर होनी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई महंगाई राहत यानी डीआर (DR) का तीन महीने का एरियर मिलेगा। इस बढ़ोतरी के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए और डीआर बढ़कर 38% हो चुका है।
DA में बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। इससे सरकारी खजाने पर सालाना 6,591.36 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए डीए में इजाफा करती है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर साल में दो बार अपने कर्मचारियों का डीए तय किया जाता है। जनवरी और जुलाई में DA में संशोधन किया जाता है।
जनवरी से DA में 3% का इजाफा किया गया था जिसके बाद यह 34% हो गया था। अप्रैल में खुदरा महंगाई (Retail Inflation) आठ साल के रेकॉर्ड पर पहुंच गई थी। इसके बाद इसमें गिरावट आई लेकिन अगस्त में यह फिर 7% पर पहुंच गई।