Daughter-in-law Committed Suicide : IAS की बहू ने सुसाइड किया, दो महीने पहले हुई थी शादी!

वह हमेशा खुश रहती थी, घर वाले भी हैरान हैं कि अचानक उसे क्या हो गया! 

1255

 

Jodhpur : बीकानेर के संभाग आयुक्त BL Mehra की बहू प्रियंका ने शादी के दो महीने बाद ही जहर पीकर आत्महत्या कर ली। इसके पीछे कोई कारण सामने नहीं आया। गृह कलह या दहेज़ प्रताड़ना को लेकर भी प्रियंका के परिजनों ने कोई आशंका व्यक्त नहीं की। लेकिन, पुलिस हर एंगल से मामले की जाँच कर रही है।

जहर पीकर सुसाइड करने वाली IAS बीएल मेहरा की बहू प्रियंका उर्फ भावना के बारे में कहा जा रहा है, कि वह हमेशा खुश रहती थी। इसलिए घर वाले भी हैरान हैं कि अचानक उसे क्या हो गया! प्रियंका के पिता नंदकिशोर व्यास ने कहा कि वह रोज मैसेज करके बेटी से हाल-चाल पूछते थे। वह हमेशा कहती ‘अच्छी हूं पापा।’ उन्होंने बताया कि नए साल के मौके पर 1 जनवरी को हमें बेटी से मिलने ससुराल जाना था। हम थोड़े लेट हो गए थे।

इस बीच दोपहर करीब 12:40 बजे प्रियंका का कॉल आया। सुस्त आवाज में बोली ‘मेरी तबीयत ठीक नहीं है, आप जल्दी आ जाओ।’ मैं छोटी बेटी को साथ लेकर बाइक से कुछ ही मिनट में उसके ससुराल पहुंच गया। घर के अंदर प्रियंका लेटी थी। पास में उसकी सास और दो ननद थीं। मुझे देखकर बोली ‘पेट दर्द हो रहा है।’ उसे तुरंत निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां उसे इमरजेंसी में ले गए। डॉक्टर ने जहर का शक जताया। मेरे दामाद सुरेंद्र भी हॉस्पिटल पहुंच गए। प्रियंका को ICU में ले गए। लेकिन, तमाम प्रयासों के बाद भी बेटी बच नहीं पाई। जान देने के पीछे के कारणों की जोधपुर पुलिस जांच कर रही है।

प्रियंका की शादी हुए अभी दो महीने ही हुए थे, इसलिए दहेज, घरेलू कलह व प्रताड़ना की आशंका को लेकर ADM सिटी रामचंद्र भी केस की जांच कर रहे हैं। प्रियंका के पति शिक्षा विभाग में LDC हैं। जबकि, ससुर IAS BL Mehra बीकानेर में संभागीय आयुक्त हैं। उनका हाल ही में अजमेर ट्रांसफर हुआ है, पर अभी उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।

 

सब नॉर्मल था

प्रियंका के छोटे भाई नवीन कुमार ने बताया कि दीदी ने एम कॉम किया था। शादी से पहले हमारी फैक्ट्री के अकाउंट्स का काम देखती थीं। 14 नवंबर को ही शादी हुई थी। सब कुछ नॉर्मल था। क्या हुआ, कुछ कह नहीं सकते।

IMG 20220105 WA0022

पति भी स्कूल में परेशान था

प्रियंका के पति सुरेन्द्र राजमहल स्कूल में LDC के पद पर कार्यरत है। घटना वाले दिन वे नौकरी पर गए थे। स्कूल में काम के दौरान भी वे पत्नी के लिए परेशान भी थे। जांच में सामने आया कि स्टाफ को नए साल की शुभकामनाएं दी, तब भी सुरेन्द्र ने पत्नी की तबीयत को लेकर चिंता जताई थी। उसने बोला पत्नी बीमार है। पेट दर्द व उल्टी हो रही है। सुरेन्द्र के स्टाफ ने बताया कि शादी के बाद से वो खुश नजर आता था। हमेशा पत्नी की तारीफ करता था। शादी के बाद दोनों घूमने भी जोधपुर से बाहर गए थे।

ये है मामला

पुलिस के मुताबिक जोधपुर हाईकोर्ट कॉलोनी में प्रियंका उर्फ भावना ने 1 जनवरी को कीटनाशक का सेवन किया था। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बीच शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का एमजीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा पीहर वालों को सुपुर्द कर दिया। रातानाडा थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि IAS के पुत्र सुरेंद्र की शादी 14 नवंबर को शोभावतों की ढाणी पाल निवासी प्रियंका उर्फ भावना (25) के साथ हुई थी। पति-पत्नी दोनों हाईकोर्ट ए कॉलोनी में रहते थे।